{"_id":"58597ac04f1c1b1864e3a3ec","slug":"tokens-for-the-incident-police-sticks-ftkarin","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकन के लिए रही मारामारी, पुलिस ने लाठियां फटकारीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोकन के लिए रही मारामारी, पुलिस ने लाठियां फटकारीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नोटबंदी से बैंकों और एटीएम पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ बैंकों में सुबह टोकन बंटने को लेकर मारामारी मची रहती है। मंगलवार को सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कैश नहीं मिलने पर हंगामा हो गया। वहीं, दूसरी तरफ इंडियन ओवरसीज बैंक में सर्वर डाउन होने के कारण कैश नहीं बांटा जा सका। इंडियन बैंक में घुसने को लेकर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने लाठियां फटकार लोगों को खदेड़ दिया।
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और एसबीआई में सुबह से ही लोगों की लंबी लंबी लाइन लग गई थीं। बुजुर्ग और महिलाएं सड़क पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करते रहे, मगर कैश नहीं होने के कारण लोगों को निराशा ही हाथ लगी। वहीं, दूसरी ओर वर्मा मार्केट स्थित इंडियन बैंक पर भी सुबह बैंक खुलते ही टोकन लेने को मारामारी मच गई। ग्राहक बैंक के गेट में घुसने को लेकर हंगामा करते रहे। जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के कलए लाठियां भांजनी पड़ी। जिसके बाद ग्राहकों को 192 टोकन दिए। जिसमें चार हजार दिए गए।
इंडियन बैंक पर ग्राहकों ने बताया कि बैंक में सोमवार को 200 ग्राहकों को टोकन दिए गए थे। जिनको मंगलवार को भी सर्वर डाउन होने से कैश नहीं मिल सका। वहीं, सुबह 111 नए टोकन भी बांटे गए। बैंक से 20 हजार रुपये मिलने हैं, लेकिन सुबह से ही सर्वर नहीं चल पाया। इलाहाबाद बैंक में भी ग्राहक को छह हजार रुपये दिए गए, लेकिन लंच से पहले ही कैश खत्म हो गया। पीएनबी में भी ग्राहकों को दस हजार दिए गए। कोऑपरेशन बैंक में भी ग्राहकों को कैश दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, पंजाबी कॉलोनी स्थित पीएनबी के एटीएम पर सुबह 10 बजे ही ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। ग्राहकों से पूछा तो कि कैश किस समय डलेगा तो उन्होंने बताया कि कर्मचारी 12 बजे डालने को बोल रहे थे।
कोऑपरेशन एटीएम पर भी कैश डलने से पहले ही लाइन लगी रही। मार्श गंज मंडी रोड पीएनबी एटीएम पर भी कैश निकालने को लेकर लंबी लाइन लगी रही। वहां पर लाइन के बीच व एक से अधिक एटीएम प्रयोग करने को लेकर कई हंगामा हुआ। चार बजे इंडियन बैंक के एटीएम पर भी कैश डलने के बाद लोगों ने 500 के नए नोट निकाले।