फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Today is the last chance for deprived students to appear for practical exam

Shamli News: वंचित विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा का आज अंतिम मौका

Tue, 08 Apr 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance for deprived students to appear for practical exam
शामली। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। आठ अप्रैल को प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा के लिए जिले के आरके इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि फरवरी माह में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुईं थीं। जिले के काफी विद्यार्थी जो विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। उन विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से अंतिम मौका दिया गया है। सात और आठ अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित आरके इंटर काॅलेज शामली को केंद्र बनाया गया है। बताया कि परीक्षा पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। परिषद ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी छात्र का प्रयोगात्मक परीक्षा देने का अन्य कोई मौका नहीं मिलेगा। परीक्षाएं पहले से जारी निर्देशों के अनुसार ही होंगी। उन्होंने सभी वंचित छात्र-छात्राओं को मंगलवार को हर हाल में केंद्र पर समय से पहुंचकर परीक्षा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed