{"_id":"5e6fc71a8ebc3ea4f0191e57","slug":"today-chargesheet-can-be-filed-shamli-news-mrt4739335123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय पाठक हत्याकांड में आज दाखिल हो सकती है चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय पाठक हत्याकांड में आज दाखिल हो सकती है चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज दाखिल हो सकती है चार्जशीट
अजय पाठक परिवार हत्याकांड
30 दिसंबर की रात को पंजाबी कालोनी में हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पंजाबी कालोनी में हुई अजय पाठक परिवार की हत्या के मामले में पुलिस आज चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इसके लिए देर रात तक होमवर्क चलता रहा।
प्रख्यात भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की गत 30 दिसंबर की रात निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात से पूरा शहर दहल गया था। लोगों में गम और गुस्सा था। केस की विवेचना के लिए एसआईटी का गठन किया था। पुलिस ने पानीपत से अजय की कार से ही उनके बेटे भागवत का शव बरामद किया था। आरोपी ने कार में आग लगाकर उसे जलाने की कोशिश की थी। मामले में अजय पाठक के शिष्य हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया गया था।
तभी से हिमांशु जेल में है। पुलिस का दावा है कि एसआईटी ने केस की विवेचना में मजबूत और पुख्ता साक्ष्य जुटाए हैं। फोरेंसिक और एक्सपर्ट की सलाह भी ली गई है, जो इस केस की मजबूत कड़ी बनेंगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट आनी शेष हैं लेकिन पुलिस ने केस में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर ली है। एसआईटी के मुख्य विवेचक कांधला थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि चार्जशीट तैयार हो रही है, पूरा प्रयास है कि इसे मंगलवार को कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।