{"_id":"6850681954c9146c5d0291b4","slug":"to-save-himself-devendra-ran-60-meters-but-still-could-not-escape-shamli-news-c-26-1-sal1002-143973-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बचने के लिए देवेंद्र ने 60 मीटर तक लगाई दौड़, फिर भी नहीं बच सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बचने के लिए देवेंद्र ने 60 मीटर तक लगाई दौड़, फिर भी नहीं बच सका
विज्ञापन
कैराना में मृतक किसान देवेंद्र देशवाल का फाइल फोटो-परिजन
: हर रोज सुबह मामौर अपने खेतों में पहुंचता था पानीपत का किसान देवेंद्र
: योजना के तहत आरोपियों ने की हत्या, सुबह ही हत्याकांड को अंजाम देने के लिए तमंचा, चाकू लेकर पहुंच गए थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ कैराना। गांव मामौर में हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना सनौली के गांव कुराड़ के किसान देवेंद्र देशवाल (45) हत्याकांड को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने इसका खुलासा किया है। घटना के समय बचने के लिए देवेंद्र ने इस्लाम को बाइक पर लेकर करीब 60 मीटर तक दौड़ भी लगाई। मगर आरोपी नदीम, सोबान आदि ने पीछा कर अपने घर के पास ही ही देवेंद्र और इस्लाम को पकड़ लिया और घेरकर चाकू से हमला किया। साथ ही गोली मारकर देवेंद्र की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को पता था कि देवेंद्र प्रतिदिन सुबह मामौर में अपने खेतों पर देखरेख के लिए आता है। आरोपियों ने अनैतिक संबंधों के शक कारण पहले ही हत्या की योजना तैयार कर ली थी। आरोपी चाकू, तमंचे आदि लेकर सुबह ही मामौर के खेतों में पहुंच गए। जैसे ही देवेंद्र और इस्लाम आदि आते दिखाई दिए तो उन पर हमला कर दिया। पीड़ितों ने बचने का भी प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कई बार उन्होंने देवेंद्र को समझाया भी था मगर वह उनके घर आने से बाज नहीं आ रहा था।
- करीब दो साल पहले कार को साइड नहीं देने पर हुआ था विवाद
कैराना। हरियाणा के किसान देवेंद्र देशवाल की हत्या में मृतक के बेटे रोहित ने मामौर निवासी दो सगे भाइयों सोबान व नदीम समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि करीब दो साल पहले देवेंद्र गाड़ी लेकर जा रहा था। आरोपी अपने मकान के आगे खडे़ थे। कार को साइड नहीं देने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। वहीं मृतक किसान देवेंद्र देशवाल के परिवार में शादीशुदा बेटा रोहित है तथा एक बेटी है। रोहित ने फोन पर बताया कि उनके पिता की किसी से रंजिश नहीं थी। पूर्व में हुए विवाद के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर, देवेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
- आते ही गाली गलौज कर दी शुरू
इस्लाम ने पुलिस को बताया कि जब देवेंद्र पर आरोपी हमला कर रहे थे तो मैं भी वहां पर पहुंच गया। आते ही आरोपियों ने देंवेंद्र के साथ गाली गलौज शुरू कर दी थी। चाकू, तमंचों से लैस थे। बीच बचाव करने के कारण मुझ और मेरे बेटे पर भी हमला बोल दिया। हमला क्यों बोला, उसे इसकी जानकारी नहीं है। पूर्व में भी एक बार दोनों पक्षों के झगड़े होने की बात इस्लाम ने पुलिस को बताई।