फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   To realize the dream of Kalam

शामली में डा. कलाम के जन्म दिन से विज्ञान मेला शुरू, 31 स्कूलों के 570 छात्र हिस्सा लेंगे

Sun, 16 Oct 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 16 Oct 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
To realize the dream of Kalam
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कांधला। डा. एपीजे अब्दुल कलाम की वर्षगांठ के अवसर पर नगर के सिल्वर बेल्स स्कूल में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब शामली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारंभ सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रांगण में भरत जी पांडे एडीएम शामली के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

तीन दिन तक चलने वाले इस विज्ञान मेले को आई एम कलाम का स्लोगन दिया गया। इसे मिसाइल मैन कलाम को समर्पित किया गया है। इस कार्यक्रम में तीन दिनों में वाद विवाद, भाषण प्रतियोगिता, चार्ट मॉडल प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान नाटिका आदि अनेक प्रतियोगिताओं में यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई के लगभग 31 विद्यालयों के 570 छात्र छात्राएं हिस्सा लेंगे। शनिवार को इस अवसर पर सभी विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भरत जी पांडे ने विज्ञान को विशिष्ट ज्ञान की संज्ञा दी एवं विज्ञान के विकास को जन मानस तक विस्तार करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यालयों का यह दायित्व है कि वह दैनिक जीवन में उपयोगी विज्ञान एवं कानून की जानकारी अपने छात्र छात्राओं को अवश्य प्रदान करें। जिससे वह भविष्य में स्वस्थ एवं भययुक्त जीवन यापन कर सकें। जो प्रत्येक नागरिक का मूलभूत अधिकार है। एसडीएम एमपी सिंह ने अपने संबोधन में हर व्यक्ति को एक विशिष्ट व्यक्तित्व बताया और कहा कि अपनी विशेष क्षमताओं का जानना और उसका विकास ही विज्ञान का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी निशांक शर्मा ने कहा कि वैज्ञानिक प्रगति को अपने ऊपर हावी न होने दे, बल्कि प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक जीवन के बीच सामंजस्य बैठाकर वैज्ञानिक मानसिकता के साथ सरल जीवन यापन ही एक स्वस्थ समाज का आधार है। इस अवसर पर एसडीएम एमपी सिंह, सीओ सिटी निशांक शर्मा व सिल्वर बैल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उधर, गांव गढ़ी दौलत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर खेलकूद एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शन में प्रतिभागियों ने कई माडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक क्षमताओं को जाहिर किया। इसके अलावा खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम कैराना भानू प्रताप यादव और हजरत मौलाना आकिल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में हर किसी के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जरूरत है। वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षमताओं के बिना कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए बच्चे विज्ञान में क्षमताएं बढ़ाकर डा. कलाम के सपनों का भारत बनाएं। 


इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विज्ञान विषय पर आधारित चार्ट ओर मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन, कासिम शाह, मंजूर अहमद, साजिद अहमद, कौसर, नासिर, आदिल, इरफान, सालिम, सेठपाल, हाफिज आलिम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed