फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   To prevent corona, children must be vaccinated

कोरोना की रोकथाम के लिए बच्चों को जरूर लगवाएं टीके

Wed, 04 May 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
To prevent corona, children must be vaccinated
कोरोना की रोकथाम के लिए बच्चों को जरूर लगवाएं टीके
विज्ञापन

शामली। कोरोना से बचाव के लिए अब बच्चों के टीकाकरण की बारी आई है। टीके को मंजूरी मिल चुकी है। सरकार टीकाकरण शुरू करने की तैयारी में है। बच्चों को टीके लगाए जाने केे लेकर शहर के निजी चिकित्सकों से बात की गई तो उनका कहना है कि समाज में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए बच्चों को टीकाकरण जरूरी है। सभी अभिभावकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और बच्चों की सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
जिले में अब तक 18 साल से अधिक आयु के लोगों को 103.30 प्रतिशत टीके की पहली डोज और 83.64 प्रतिशत दूसरी डोज का टीका लग चुका है। किशोरों की बात करें तो 15 से 18 साल के किशोरों को 103.72 प्रतिशत पहली डोज और 97.07 प्रतिशत दूसरी डोज लग चुकी है। 12 से 14 साल के किशोरों को 60.49 प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है। अब पांच से 11 साल के बच्चों को टीकाकरण की बारी है। सरकार की तरफ से टीकाकरण शुरू करने संबंधी दिशा निर्देश प्राप्त होने का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शासन से दिशा निर्देश मिलते ही बच्चों को टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ों के मुकाबले बच्चों में संक्रमण जल्दी और ज्यादा होने का खतरा रहता है। इसलिए बच्चों को वैक्सीनेशन कराना जरूरी है। कोरोना के लिए अभी कोई दवा नहीं है और न ही समुचित इलाज है। कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका समाज में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव करता है - डॉ. वेदभानू मलिक, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका ही एक मात्र उपाय है। अब पांच से 11 साल के बच्चों को टीके की मंजूरी मिल चुकी है। इसलिए सभी अभिभावक समाज के प्रति और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं - डॉ. पंकज गर्ग, छाती रोग विशेषज्ञ एवं कंसलटेंट फिजिशियन
बुजुर्गों, युवा और किशोरों के बाद अब पांच से 11 साल के बच्चों को टीके लगाने की बारी आई है। अभिभावक बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए चिंतित रहते थे। अब बच्चों को टीका लगेगा तो वे भी बड़े, बुजुर्गों और किशोरों की तरह कोरोना से सुरक्षित होंगे - डॉ. अर्जुन सिंह बोहरा, सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ

हम शुरूआत से ही कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाते रहे हैं। समाज के हर वर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब बच्चों को टीका लगवाने की बारी आई है। सभी अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं - डॉ. नीलम शुक्ला, महिला रोग विशेषज्ञ एवं सचिव रोटरी क्लब मिड टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed