{"_id":"626c35095581947ff4048e58","slug":"to-become-self-dependent-farmers-should-bring-good-products-to-the-world-market-shamli-news-mrt5866055117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्म निर्भर बनने के लिए अच्छे उत्पादों को विश्व बाजार में उतारें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्म निर्भर बनने के लिए अच्छे उत्पादों को विश्व बाजार में उतारें किसान
विज्ञापन
शामली : थानाभवन अर्पण पब्लिक स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरित करतीं राज्यपाल आनंद
- फोटो : SHAMLI
शामली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा किसान आधुनिक तकनीकि का प्रयोग करें। अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को विश्व बाजार में उतारें। जिससे प्रदेश और देश कृषि उत्पाद के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को जलालपुर में कृषि विज्ञान केंद्र पहुंची। यहां आयोजित प्रदर्शनी का उन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में कृषि, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, स्वयं सहायता समूह, ओडीओपी आदि स्टालों का भ्रमण किया। इस दौरान ट्रैक्टर के स्टाल पर कृषि विभाग के किसान लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की। क्रॉप कैफेटेरिया में लगे गन्ने के ट्रायल का स्थलीय निरीक्षण किया। गन्ना और प्याज की विभिन्न प्रजातियों को लेकर चर्चा की।
राज्यपाल ने केंद्र परिसर में रुद्राक्ष के पेड़ को देखा। डॉ. विकास मलिक ने गन्ना पादप स्वास्थ्य क्लीनिक का भ्रमण कराया। कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने केंद्र की प्रगति और स्वयं सहायता समूह व कृषक उत्पादक संगठन और जनपद की कृषि तकनीकियों के बारे में बताया। कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी ने कृषकों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की उपयोगिता बताते हुए गन्ने के रस को प्रोसेस कर अन्य फलों के जूस की भांति बाजार में बेचने का सुझाव दिया। एमएलसी विरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी हरित कुमार, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, जिला वन अधिकारी विनय कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परम हंसमौर्य, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय विवि के डॉ. एससी त्रिपाठी, डॉ. केजी यादव, डॉ. हरिओम कटियार, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. अनिल सिरोही, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. सर्वेश लोधी, डॉ. पीके सिंह, रितुल कुमार डॉ. जेके आर्य और कृषि से जुड़े अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे। विवि के निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कोई बच्चा स्कूल से वंचित, कुपोषण से ग्रस्त न हो: आनंदी बेन पटेल
शामली। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कोई बच्चा स्कूल से वंचित और कुपोषण से ग्रसित न हो। ग्राम प्रधान, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह संकल्प लें। लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करते हुए बेटियों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। यह बात उन्होंने थानाभवन के अर्पण स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कही।
राज्यपाल की मौजूदगी में कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं और उद्यमियों ने 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया। इस दौरान राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों को किट प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव के लिए सबको जोड़ा जाना आवश्यक है। आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय तक एक कड़ी होनी चाहिए और इस कड़ी की शुरूआत आंगनबाड़ी केंद्रों से भी पहले बेटियों, गर्भवती महिलाओं से होनी चाहिए। यह एक सभ्य समाज का द्योतक है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में सामाजिक कार्य के नेक ग्रेडिंग में 250 अंक होते हैं और इन कार्यों को इसी तरीके से सामाजिक कार्य से जोड़कर ग्रेडिंग दी जाए। इसी प्रकार पुराने खेलों, जो कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहतर हैं, उन्हें दोबारा विश्वविद्यालयों में लागू किए जाने की बात की।
आनंदीबेन ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जिसने 88000 टीबी के मरीजों को गोद लिया। शिक्षा बच्चों को बोझ नहीं लगनी चाहिए, उन्हें हंसते-हंसाते सिखाना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने वाले 7 संस्थानों को प्रशस्ति पत्र, 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को संपन्न कराने के लिए किट का वितरण राज्यपाल ने किया। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने की पहल से राष्ट्र के कर्णधारों की नींव सुदृढ़ होगी, शिक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण के साथ स्कूलों से ड्रॉपआउट रेट कम होगी।
कार्यक्रम में श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। समारोह में चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ की कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने बताया कि विवि को आंगनबाड़ियों को गोद लेने की प्रेरणा स्रोत राज्यपाल महोदया से मिली है। मां शाकंभरी विश्विद्यालय सहारनपुर के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह उपस्थित रहे।
जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा
शामली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा भी की।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने पौधा भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। सीएमओ, सीएमएस डॉ. सफल कुमार, डॉ. कविता ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम बचाव और टीकाकरण के लिए कराए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। बताया कि जनपद में प्लेटलेट रिपॉजीटरी पंजीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके लिए तीन निजी ब्लड बैंकों ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सूची उपलब्ध कराई है। जिससे की डेंगू, मलेरिया की आकस्मिक स्थिति में मरीज की प्लेटलेट की कमी को पूरा किया जा सके । राज्यपाल ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए कार्यरत सेवा संस्थान जनसेवा समिति के अध्यक्ष राजेश्वर बंसल, बीएसएम पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका छाया सिंह और ब्लड बैंकों के लिए कार्यरत संस्था रोटरी क्लब की अध्यक्ष डॉ. नीलम, रेड क्रॉस सोसायटी शामली के अध्यक्ष कुशांक चौहान व इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष वीना अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने कहा कि स्कूल के प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी है कि स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों को बुलाकर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लिए टीकाकरण कराने को जागरूक करें। अपने स्कूल के स्टाफ की बच्चियों का अपने खर्च पर वैक्सीनेशन कराएं। राज्यपाल पीकू वार्ड, डायलिसिस यूनिट, बच्चों को कोविड टीकाकरण का निरीक्षण किया गया। डीएम जसजीत कौर ने जनपद में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। राज्यपाल ने नशा, क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को पोषण किट, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना-लैपटॉप वितरण, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण, दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल आदि योजनाओं के लाभार्थियों को लाभांवित किया।