फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tips to protect sugarcane from disease

गन्ने को बीमारी से बचाने के उपाय बताए

Wed, 16 Feb 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tips to protect sugarcane from disease
फुगाना गांव में हुई गोष्ठी में विचार रखते वक्ता। - फोटो : SHAMLI
गन्ने को बीमारी से बचाने के उपाय बताए
विज्ञापन

शामली। खतौली चीनी मिल की ओर से फुगाना गांव में आयोजित गोष्ठी में किसानों को 0238 गन्ना प्रजाति को लाल सड़न रोग से बचाने पर जोर दिया। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने किसानों को आधुनिक गन्ना पद्धति से खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने गन्ने में आने वाली बीमारियों से रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक किया।

मंगलवार को फुगाना गांव में उत्सव डेयरी में खतौली चीनी मिल की ओर से किसान गोष्ठी का शुभारंभ जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गन्ने में रोग का समय पर उपचार करके नई प्रजातियों के गन्ने की बुवाई करें। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने भूमि के उपचार के लिए ट्राइकोडर्मा एवं बीज उपचार संबंधी जानकारी दी। खतौली चीनी मिल के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने किसानों को 0238 गन्ना प्रजाति को लाल सड़न रोग से बचाने के लिए किसानों को विशेष उपाय बताए। गन्ने की ट्रेंच विधि गन्ने की बुवाई पर करने और खेत पर गन्ने की पौधाशाला लगाने पर जोर दिया। गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप राठी, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक विनेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता ओमपाल मलिक फुगाना ने की। गन्ना प्रबंधक देवेंद्र कालखंडे, राजकिशोर, देवराज, मुकेश कुमार, मोनू, बिल्लू, संजीव, योगेंद्र लिसाढ़, जोगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed