{"_id":"635d6c91c12a6957686e9cf6","slug":"tips-given-in-career-counseling-program-shamli-news-mrt6113888118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम में दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम में दिए टिप्स
विज्ञापन
कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम में दिए टिप्स
शामली, झिंझाना। एसडीएस स्कूल में कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसीएस में चयनित पावटी निवासी प्रदीप चौहान ने की और संचालन स्कूल प्रबंधक श्रीपाल आर्य ने किया।
श्रीपाल आर्य ने छात्रों को कक्षा 10 व कक्षा 12 उतीर्ण करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर के विभिन्न विकल्प बताए। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम हमें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। जिससे हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें। मुख्य अतिथि प्रदीप चौहान ने सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को कई टिप्स दिए और कहा कि कड़ी मेहनत से आप अपना मनचाहा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य सतीश भटनागर ने प्रदीप चौहान को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। विद्यालय चेयरमैन लोकेश तोमर व प्रधानाचार्य ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संवाद