{"_id":"62e6ca39b42fac0306236bdd","slug":"timely-delivery-of-quality-refreshments-shamli-news-mrt599283253","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तापूर्ण पुष्टाहार का उत्पादन के साथ समय पर करें वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तापूर्ण पुष्टाहार का उत्पादन के साथ समय पर करें वितरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला मिशन प्रबंधन इकाई-शामली के तत्वाधान में गांव मुल्लापुर में दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पुष्टाहार उत्पादन हेतु काव्य ज्योति प्रेरणा महिला लघु उद्योग इकाई का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने फीता काटकर किया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि मानक के अनुसार एवं गुणवत्तापूर्ण पुष्टाहार का उत्पादन महिलाओं द्वारा किया जाए और समय से आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी आजीविका की वृद्धि हेतु जो प्रयास कर रही हैं वह सराहनीय है। इस अवसर पर स्वत: रोजगार शामली के उपायुक्त शैलेन व्यास ने बताया कि इस इकाई द्वारा विकासखंड थाना भवन और विकासखंड ऊन के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार के वितरण का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी और समूह की महिलाएं मौजूद रही।
विकास भवन में डीडीओ प्रमोद कुमार को दी विदाई
शामली। विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
शनिवार देर शाम को आयोजित कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीडीओ प्रमोद कुमार के जिले तीन साल 15 दिन के कार्यकाल की प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला पंचायती राज अधिकारी, विकास अधिकारी, एडीओ, बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने डीडीओ प्रमोद कुमार की प्रशंसा करते हुए उन्हें भागवत गीता, छाता, अटैची व शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर ने जिला विकास अधिकारी से कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन में अपने आप को व्यस्त रखें, स्वस्थ रहे और प्रसन्नता पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह, डीडी एग्रीकल्चर शिव कुमार केसरी, उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास, डीपीआरओ नंदलाल, सीवीओ यशवंत सिंह, डीसीओ विजय बहादुर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।