फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Time for change markets, but social distancing is not bothered

सोशल डिस्टेंसिंग : बदला बाजारों का समय, पर सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह नहीं

Mon, 15 Jun 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Time for change markets, but social distancing is not bothered
कैराना के बाजार में दिन के समय निकलते सामान के रेहड़े के कारण बाजार में होती भीड़। - फोटो : SHAMLI
बदला बाजारों का समय, पर सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह नहीं
विज्ञापन

शामली। जिला प्रशासन की तरफ से मिली छूट का लोग दुरुपयोग भी करने लगे है। बेवजह घरों से निकलकर लोग अपनी जिंदगी को बी खतरे में डाल रहे हैं। तमाम प्रचार के बावजूद सामाजिक दूरी का दायरा ही लोग भूलने लगे हैं। सोमवार को शहर का कुछ यही हाल था। सुबह सात बजे बाजार खुलते ही भीड़ उमड़ने लगी थी। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी को पहुंचे, जिससे बाजार में भीड़ बढ़ गई और जाम के हालात बनते रहे। बाजारों का बुरा हाल था। लोगों की यही नासमझी उन्हें भारी पड़ सकती है। सामाजिक दूरी के ध्यान खुद लोगों को ही रखना चाहिए, तभी इस महामारी से बच सकते हैं। सोमवार को अमर उजाला ने गांधी चौक में हॉटस्पॉट का भी डर नहीं रहा । पेश है रिपोर्ट
हॉटस्पॉट का भी डर नहीं
शहर के गांधी चौक का बुरा हाल था। बाजार में ई रिक्शा की भीड़ जाम की वजह बनी थी। हैरानी की बात है कि शिव चौक पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की वजह से गांधी चौक बाजार का भी एक साइड का कुछ हिस्सा हॉटस्पॉट में आने की वजह से कई दुकानें बंद हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग बाजार में टूट रहे थे। सुबह सात बजे बाजार खुल गया था तो सुबह 11 बजे तक जबर्दस्त भीड़ रही।
विज्ञापन

पूर्व में मिले कोरोना केस से भी नहीं लिया सबक
नाला पटरी पर सब्जी मंडी की संकरी गली है। इसमें सब्जी के अलावा रेडिमेड गारमेँट की भी कई दुकानें हैं, जिस कारण यहां पहले से ही काफी भीड़ रही। रही सही कमी दुपहिया वाहन चालकों ने पूरी कर दी। बाइक, स्कूटर लेकर लोग यहां घुस रहे थे, जिस कारण यहां सोशल डिस्टेसिंग मुश्किल हो रही थी। हालांकि कुछ लोगों ने दुपहिया वाहन चालकों का विरोध किया, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। ये हालत तब है, जब माजरा रोड स्थित सब्जी मंडी के आढ़ती और उनके नजदीकी कई कोरोना संक्रमित रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों की संख्या बढ़ने से एमएसके रोड का बुरा हाल
एमएसके रोड पर तो बुरा हाल था। लोगों के दुपहिया वाहनों से सड़क भरी थी। समय बदले जाने से बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से सुबह सात बजे ही भी बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। वाहनों की अधिकता के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का सही पालन नहीं हो पा रहा था लोग एक दूसरे से चिपके हुए थे।
कैराना। कैराना कस्बे में सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बाजार तो खुले, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नजर नहीं आया। सुबह 9 बजे से ही चौक बाजार, बेगमपुरा, मेढकी दरवाजा, जोड़ियां कुआं आदि बाजारों में सामान सं लदे रेहडे़, ई रिक्शा और फल वालों का जमावड़ा लग लगा रहा। चौक बाजार से जोड़ियां कुआं तक बाजार बहुत ही संकरी है, लेकिन यहां बाइक स्कूटर वालों की भीड़ थी।

रेहड़ा संचालन का समय तय हो
कैराना। कस्बावासियों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि बाजार में ई रिक्शा और रेहडे़ वालों का समय निर्धारित किया जाए, ताकि बाजार में भीड़ ना लगे। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जंग जीतने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य है। वह व्यापारियों से जल्द वार्ता करके दिन में बाजारों में सामान के रेहडे़ रोकने के लिए कहेंगे।

बाजार का समय बदलने लोगों की भीड़ बाजारों में बढ गई है। वाहनों की भरमार है। सोशल डिस्टेंसिंग को ले?

बाजार का समय बदलने लोगों की भीड़ बाजारों में बढ गई है। वाहनों की भरमार है। सोशल डिस्टेंसिंग को ले?- फोटो : SHAMLI

शामली गांधी चौक बाजार में ग्राहकों की लगी भीड़।

शामली गांधी चौक बाजार में ग्राहकों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली के गांधी चौक बाजार में भी जाम के हालात बनते रहे।

शामली के गांधी चौक बाजार में भी जाम के हालात बनते रहे।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed