फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Timardar prevented from going to CHC, patient entry

सीएचसी में तीमारदार को जाने से रोका, मरीज को एंट्री

Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Timardar prevented from going to CHC, patient entry
शामली। सीएचसी शामली में सीएचसी में अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए गेट पर ही मरीजों के साथ आए लोगों को रोक दिया गया। मरीज को ही एंट्री दी गई। फ्लू कार्नर पर सोमवार को करीब 175 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

शासन ने अस्पतालों में ओपीडी बंद कर इमरजेंसी और फ्लू कार्नर में मरीज की जांच और उपचार करने के निर्देश दिए गए। इसके चलते सरकारी अस्पताल में सोमवार को ओपीडी बंद रही। इसके साथ ही मरीजों के उपचार की व्यवस्था रहे, इसके लिए गेट पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सीएचसी परिसर में अनावश्यक लोगों की भीड़ जमा न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने लोगों से पूछताछ करने के बाद ही एंट्री करने दी। इसके साथ ही मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार और अन्य लोगों को भी गेट पर ही रोक लिया गया। जो मरीज स्वयं नहीं चल सकते थे, उनके साथ ही तीमारदार को अंदर भेजा गया। सीएचसी में फ्लू कार्नर पर बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों की जांच कर दवा दी गई। फ्लू र्कानर पर सोमवार को करीब 175 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि आई फ्लू कार्नर पर बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed