फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tight security by police, intensive search of candidates

पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा, अभ्यर्थियों की हुई गहन तलाशी और चेकिंग

Mon, 17 Oct 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tight security by police, intensive search of candidates
शामली में परीक्षा के दौरान वीवी डिग्री कॉलेज के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा, अभ्यर्थियों की हुई गहन तलाशी
विज्ञापन

शामली। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में पहले दिन शनिवार को जिले में तीन सॉल्वर समेत पांच युवकों के पकड़े जाने के बाद दूसरे दिन रविवार को और कड़ी चौकसी बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की पैनी नजर रही और अभ्यर्थियों की गहन तलाशी के बाद ही एंट्री दी गई।
रविवार को दूसरे दिन भी 13 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा को शांतिपूूर्ण निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रही। मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की गहनता से तलाशी ली गई। इसके बाद ही केंद्र के अंदर जाने दिया गया। चौकसी का ही परिणाम रहा कि सॉल्वर दूसरे दिन भी परीक्षा में सेंध लगाने में नाकाम रहे। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा केंद्र प्रभारी और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार सिंह व एएसपी ओपी सिंह भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन और निष्पक्ष कराने के लिए सभी तैयारियां की गई थीं।

शामली सिल्वर बेल्स स्कूल में परीक्षा के दौरान पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते सीओ।

शामली सिल्वर बेल्स स्कूल में परीक्षा के दौरान पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते सीओ।- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के कागज चैक करती महिला पुलिसकर्म

शामली हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के कागज चैक करती महिला पुलिसकर्म- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed