फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tight security arrangements for block chief's polling

ब्लाक प्रमुख के मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 09 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements for block chief's polling
शामली। ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान स्थल पर दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में शामली, कांधला और थानाभवन में ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान होगा। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मतदान स्थल ब्लाक मुख्यालय पर संबंधित सीओ, थाना प्रभारी के अलावा लगभग 100 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरण से लैस रहेंगे। पुलिस बल को सुबह आठ बजे ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान के दौरान अगर किसी ने गड़बड़ी या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed