{"_id":"5ab2a62a4f1c1b21578b5d4d","slug":"thunderstorms-wheat-crop-collapsed-with-winds","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाओं के साथ बूंदाबांदी, गेहूं की फसल गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाओं के साथ बूंदाबांदी, गेहूं की फसल गिरी
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मौसम का मिजाज अचानक बदलने पर मंगलवार मध्य रात्रि के बाद तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। जिस कारण गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा तेज हवाएं चलने से आम की फसल के बोर गिरने से क्षति हुई है। मंगलवार मध्य रात्रि के बाद आकाश में बादल छाए जाने के बाद तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। साथ ही बिजली कड़कती रही।
बुधवार सुबह छह बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक बारिश हुई। तेज हवाएं चलने से कैराना क्षेत्र के शेेखपुुरा समेत जिले के कई गांवों में गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा आम के बोर झड़कर गिरने से नुकसान पहुंचा है। बूंदाबांदी के बाद थोड़ी देर के लिए मौसम ठंडा हो गया है। सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने के बाद पूरे दिन मौसम सामान्य रहा।
बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। तेज हवा चलने से गेहूं की अगेती फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं से आम की फसल का बोर झड़ने से नुकसान पहुंचा हैं। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि तेजहवाओं में गिरी गेहूं की अगेती फसलों को नुकसान पहुंचा है। आम की फसल के बोर को क्षति पहुंची हैं, उधर पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि बुुधवार को हुई बूंदाबांदी उनके वर्षा रिकार्ड नही की गई है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत
शामली/बाबरी। बाबरी क्षेत्र के गांव में बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत हो गई। गांव गोगवान निवासी किसान रामनिवास पुत्र प्रेम सिंह के तीन गाय घेर में पेड़ से बंधी थीं। बुधवार सुबह जब बारिश हुई तो तेज आवाज के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई। जिससे आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
ग्रामीण बिजली गिरने के स्थान की ओर दौड़े और मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों गायों की मौत हो चुकी थी। इसके साथ ही किसान के घर में लगे बिजली के उपकरण भी फुंक गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर डायल-100 पर कॉल कर सूचना दी। सूचना पर पहुंची बाबरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी पर पशु चिकित्सालय के डॉ. ठाकुर अजय प्रताप व सहायक राजबीर सिंह मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने तीनों पशुओं का पोस्टमार्टम किया। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
उधर पीड़ित किसान के घेर से मिला धर्मनाथ इंटर कॉलेज में भी बिजली के कारण नुकसान हुआ। इसमें कॉलेज के कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, जनरेटर, इंवर्टर आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। उधर, जलालाबाद के गांव नागल के पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह के मकान पर बिजली गिर गई। इससे घर के सभी विद्युत उपकरण खराब हो गए। जिस कारण पीड़ित का हजारों का नुकसान हो गया। पीड़ित ने बताया कि बिजली गिरने से परिवार के लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। बिजली गिरने से मकान के छज्जे का एक हिस्सा टूट गया। विद्युत उपकरणों में मोटर, पंखा, फ्रिज, इनवर्टर और अन्य सामान जल गए।