फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Throat is getting tight due to viral fever, take caution

Shamli News: वायरल बुखार के साथ जकड़ रहा गला, बरते सावधानी

Thu, 22 Aug 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 22 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Throat is getting tight due to viral fever, take caution
शामली। गर्मी व उमस के मौसम में वायरल बुखार के साथ गला भी जकड़ रहा है। गले में संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में बुखार के रोजाना करीब 400 मरीज आ रहे हैं। इनमें से आधे मरीज ऐसे हैं जिनको वायरल बुखार के साथ गला दर्द और संक्रमण की समस्या बन रही है। चिकित्सक बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव का सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बार-बार मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, नजला, खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इसी के साथ गले में संक्रमण से पीड़ित मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी में 1300 से ज्यादा मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनमें 400 के आसपास वायरल बुखार के होते हैं, जिनमें आधे मरीज बुखार के साथ गले में संक्रमण के आ रहे हैं। गला खराब होने से खाने पीने में भी मरीजों की समस्या बन रही है। जिला अस्पताल में नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. अंजलि तंवर ने बताया कि मौसम में बार-बार बदलाव के कारण गले में संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

गले में संक्रमण होने के साथ ही वायरल बुखार हो जाता है। इससे बचाव के लिए ठंडी व खट्टी चीजों के खाने से परहेज करना चाहिए। उनका कहना है कि इस मौसम में आम नहीं खाना चाहिए। धूप व गर्मी से आए तो पसीना सुखाने के बाद पानी पीना चाहिए। अगर इस तरह की समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह से दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले मरीज
शांतिनगर निवासी सरोज ने बताया कि उसे चार दिन से बुखार आ रहा है। पहले गला में दुखन हुई। इसके बाद नजला व बुखार हुआ।
कलंदरशाह निवासी सलीम ने बताया उसे तीन दिन से वायरल बुखार है। इसके साथ ही गला भी खराब हो गया। खाते पीते भी समस्या बन रही है।
नौकुआ रोड निवासी प्रवीण ने कहा उसे बुखार के साथ गले में भी तेज दर्द है। पानी भी पीते है तो भी दर्द होता है। अब चिकित्सक को दिखाया है। चिकित्सक ने ठंडी व खट्टी चीजों को खाने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed