फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three zones created for peace on festivals, 18 sectors

त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए बनाए गए तीन जोन, 18 सेक्टर

Fri, 13 Nov 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three zones created for peace on festivals, 18 sectors
त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए बनाए गए तीन जोन, 18 सेक्टर
विज्ञापन

शामली। त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। जिले को तीन जोन और 18 सेक्टर में बांटकर पुलिस-पीएसी बल की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी ने शामली और कैराना में भ्रमण कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बृहस्पतिवार को धनतेरस, दिवाली और भैयादूज के पर्व पर लोगों की भीड़ को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा के लिए जिले को तीन जोन और 18 सेक्टर में बांटकर अतिरिक्त पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर सर्किल स्तर पर शामली, कैराना और थानाभवन तीन जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन में छह सेक्टर बनाकर ड्यूटी लगाई गई है। थाना वार आठ क्यूआरटी लगाई गई। एक क्यूआरटी में एक दरोगा और छह कांस्टेबल की तैनाती है।
विज्ञापन

शामली और थानाभवन में डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी, कैराना और कांधला में एक-एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। प्रत्येक थाने पर पुलिस लाइन से 10-10 कांस्टेबल अतिरिक्त लगाए गए। इसके अलावा पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं से पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। बाजारों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में एंटी रोमियो स्क्वॉड की नौ टीमें लगाई गई। इनमें दो टीम शामली शहर में और बाकी हर थाना स्तर पर लगाई गई है। शामली, कैराना और थानाभवन में दमकल की एक-एक गाड़ी और एक गाड़ी रिजर्व में रखी गई है। इसके अलावा शहर और देहात के मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए डायल-112 पीआरवी के सभी 45 चार पहिया और 15 दुपहिया वाहनों को गतिशील रहने के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को त्योहारों के मद्देनजर ड्यूटी का प्रशिक्षण दिया गया। एएसपी व सीओ ने शामली शहर में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पुलिस बल की स्थिति
जोन- 3
सेक्टर- 18
क्यूआरटी - 8
पीएसी- एक प्लाटून व तीन कंपनी
पीआरवी- 45 चार पहिया, 15 दो पहिया
एंटी रोमियो टीम- 9
दमकल की गाड़ी- 4

शामली जाम में फसे ईरिक्शा चालक को धमकाते सीओ प्रदीप सिंह

शामली जाम में फसे ईरिक्शा चालक को धमकाते सीओ प्रदीप सिंह- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed