फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three youths from Panipat drowned while bathing in Yamuna

Shamli News: पानीपत के तीन युवक यमुना में स्नान करते हुए डूबे

Mon, 28 Apr 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three youths from Panipat drowned while bathing in Yamuna
कैराना। शाम के समय हरियाणा की तरफ यमुना में स्नान करते समय हरियाणा के पानीपत जिले के उबराखेड़ी निवासी तीन युवक यमुना नदी में डूब गए। गोताखोरों ने युवकों की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक भी डूबे युवकों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रविवार को पानीपत में अवकाश के चलते पानीपत जिले के उबराखेड़ी निवासी छह युवक हरियाणा की तरफ यमुना नदी में स्नान करने के लिए आए थे। शाम करीब पांच बजे स्नान करने के दौरान 20 वर्षीय राकेश, 24 वर्षीय पिंटू और 22 वर्षीय श्यामू निवासी उबराखेड़ी, वीर नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 12 थाना चांदनी बाग, पानीपत यमुना नदी के गहरे पानी में डूब गए। साथियों को डूबता देख तीन अन्य साथियों ने शोर मचा दिया जिस पर यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई राहुल देशवाल और गोताखोर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगाकर युवकों की तलाश थी। देर शाम तक भी यमुना में डूबे तीनों युवकों का पता नहीं चल सका था। एसआई राहुल देशवाल ने बताया कि राकेश की शादी हो चुकी थी जबकि बाकी दोनों अविवाहित हैं। तीनों पानीपत में फैक्टरी में मजदूरी करते हैं तथा रविवार को अवकाश के कारण यमुना में नहाने के लिए आए थे। देर शाम तक भी युवकों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed