फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three-year-old child dies due to dumper

डंपर की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत

Fri, 03 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old child dies due to dumper
डंपर की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

कांधला। भभीसा गांव में मिट्टी से लदे डंपर की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया।
बृहस्पतिवार को भभीसा गांव में अशोक का तीन वर्षीय पुत्र देवांश अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच बुढ़ाना की ओर से आ रहे मिट्टी से लदे डंपर ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बच्चे की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। गांव में हंगामे की सूचना पर सीओ कैराना, एसडीएम सदर संदीप सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों का कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मिट्टी से भरे डंपर को कब्जे में ले लिया। मामले में मृतक के चाचा अजीत ने अज्ञात में चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैतुरा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

बाप फूट फूट कर रो पड़ा
कांधला। तीन वर्षीय पुत्र देवांश अपने परिवार का इकलौता चिराग था। पिता अशोक हादसे के बाद फूट फूटकर रोते हुए कह रहे थे कि बेटे को बड़ी मन्नतों के पाया था, लेकिन क्या पता था कि वह इतनी जल्दी हमें छोड़कर चला जाएगा। इस हादसे से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed