{"_id":"6612f4753bb262f1f803cff4","slug":"three-year-old-child-dies-due-to-bike-collision-shamli-news-c-26-1-smrt1048-119204-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाइक की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाइक की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
बाबरी। क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में तीन साल के बच्चे की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह घर के निकट दुकान पर सामान लेने गया था। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
गांव हिरनवाड़ा में आसिफ का तीन वर्षीय पुत्र आशियान शनिवार देर शाम अपने घर के पास ही स्थित किरयाना की दुकान पर सामान लेने गया था। जब वह सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को पहले गांव के चिकित्सक के पास ले गए। इसके बाद शामली में चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां आशियान को मृत घोषित कर दिया गया। देर रात आसिफ ने तहरीर देकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद बालक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार युवक की तलाश कर कर रही है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-- -
डांट से क्षुब्ध युवती ने पीया कीटनाशक
बाबरी। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह परिजनों के डांटने से क्षुब्ध 18 वर्षीय युवती ने खेत में प्रयोग किए जाने वाली कीटनाशक दवा पी ली। परिजन युवती को शामली के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद युवती को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।