फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three women duped of Rs 9.20 lakh on the pretext of getting them jobs

Shamli News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन महिलाओं से 9.20 लाख ठगे

Sun, 03 May 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three women duped of Rs 9.20 lakh on the pretext of getting them jobs
शामली। गांव कनियान की तीन महिलाओं से गांव के दंपती ने रेलवे और स्कूल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 9.20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित महिलाओं ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कांधला थानाक्षेत्र के गांव कनियान निवासी सुषमा ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी की आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये लिए। संगीता से उसके पुत्र की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये और सुमन की स्कूल में खाना बनाने की नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपये डेढ़ वर्ष पहले लिए थे। पीड़िताओं ने बताया कि यह रकम उन्होंने भैंस बेचकर, लोन लेकर व घर की जमा पूंजी और रिश्तेदारों से उधार लेकर दी थी।
विज्ञापन

पीड़िताओं का आरोप है कि आरोपियों ने नौकरी लगवाने के कई वादे किए, लेकिन न तो नौकरी लगी और न ही रुपये वापस दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 27 अप्रैल को सुबह उन्होंने आरोपी दंपती से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िताओं ने आरोपी दंपती के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed