फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three teams were set up for the disclosure of robbery from the bullion trader

सर्राफा व्यापारी से लूट के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई

Sat, 25 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three teams were set up for the disclosure of robbery from the bullion trader
- मेरठ करनाल हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटा था ज्वैलरी से भरा बैग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव टिटौली के निकट मेरठ-करनाल हाईवे पर सर्राफा व्यापारी से ज्वैलरी से भर बैग लूटने के मामले में पुलिस दूसरे दिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया है। एसओजी टीम ने सर्राफ से घटना के बारे में जानकारी ली।
शहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी सर्राफा व्यापारी देव वर्मा झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव टपराना में दुकान करता है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे वह शामली में बड़ा बाजार ठाकुरद्वारा मंदिर के निकट एक दुकान से ज्वैलरी लेकर बाइक से गांव टपराना जा रहा था। जब वह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव टिटौली से आगे पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने व्यापारी से बैग लूट लिया था और झिंझाना की तरफ फरार हो गए थे। व्यापारी के मुुताबिक बाइक बिना नंबर की थी और बाइक चलाने वाले हेलमेट और पीछे बैठे बदमाश ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था।
विज्ञापन

एसएसपी सुकीर्ति माधव ने घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ सर्विलांस और एसओजी टीम को लगाया है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस बदमाशों के बारे में पता नहीं लगा सकी है। एसओजी ने पीड़ित व्यापारी से घटना किस तरह से हुई और बदमाशों के हुलिया आदि के बारे में जानकारी ली। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed