फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three shopkeepers arrested with Chinese thread

Shamli News: चीनी मांझे के साथ तीन दुकानदार गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three shopkeepers arrested with Chinese thread
चीनी मांझे के साथ पकड़ा गया आरोपी दुकानदार सुनील । पुलिस
शामली। जिले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से लगभग 40 किलोग्राम प्रतिबंधित चीन का मांझा बरामद करते हुए तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुजफ्फरनगर व मेरठ से मांझा लाकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेचते थे।
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि शासन के निर्देश पर चीन के मांझे की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बाबरी थाना पुलिस ने बाबरी निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। उसके घर से चीन के मांझे के 63 गिट्टे (चरखी) बरामद हुए, जिनका वजन 36 किलो 600 ग्राम पाया गया।
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता पुलिस ने गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी आजम खान की दुकान पर छापा मारा। दुकानदार ने चीन के मांझे को काउंटर के नीचे थैला में छिपाकर रखा था। थैले से तीन गिट्टे मांझा, जिनका वजन एक किलो 114 ग्राम पाया गया। आजम खान को गिरफ्तार कर लिया गया। कांधला थाना पुलिस ने मुनव्वर निवासी गांव गंगेरु को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पांच गिट्टे मांझा, जिनका वजन एक किलो 800 ग्राम पाया गया। आरोपी गांव में सब्जी मार्केट के पास सड़क पर दुकान लगाकर प्रतिबंधित मांझा बेच रहा था। एएसपी ने बताया कि चीन का मांझा बेचने के आरोप में तीनों दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को झिंझाना थाना पुलिस ने कलीम निवासी मोहल्ला शेखा मैदान को 650 ग्राम चीन के मांझे के साथ गिरफ्तार किया था। एएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि अगर कहीं पर चीन के मांझे की बिक्री हो रही है तो उसकी सूचना पुलिस को दे ताकि उस दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

चीन के मांझे से हुए हादसे
20 अगस्त को एलम बाईपास पर कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी बाइक सवार संजीव कश्यप चीन के मांझे गले में लिपटने से गंभीर घायल हुए थे।
अप्रैल माह में बाबरी क्षेत्र में कैराना के गांव बीनड़ा निवासी बाइक सवार ईश्वर उर्फ गोविंद चीन के मांझे की चपेट में आकर से गंभीर घायल हुए थे।उनके गर्दन पर गहरा घाव बन गया था। उपचार मिलने पर उनकी जान बची थी।

चीनी मांझे के साथ पकड़ा गया आरोपी दुकानदार सुनील । पुलिस

चीनी मांझे के साथ पकड़ा गया आरोपी दुकानदार सुनील । पुलिस

चीनी मांझे के साथ पकड़ा गया आरोपी दुकानदार सुनील । पुलिस

चीनी मांझे के साथ पकड़ा गया आरोपी दुकानदार सुनील । पुलिस

चीनी मांझे के साथ पकड़ा गया आरोपी दुकानदार सुनील । पुलिस

चीनी मांझे के साथ पकड़ा गया आरोपी दुकानदार सुनील । पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed