फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three people caught while cutting vehicles

Shamli News: वाहनों का कटान करते तीन लोग धर दबोचे

Tue, 27 Feb 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 27 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three people caught while cutting vehicles
झिंझाना मेरठ करनाल हाईवे स्थित गुरुद्वारा के सामने बाग के अंदर वाहनों के अवैध कटान की सुचना
झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित बाग में बनाए गए गोदाम पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से वाहन काटते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि गोदाम मालिक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने मौके से हरियाणा, दिल्ली व यूपी समेत कई राज्यों की नंबर प्लेट, नए व पुराने वाहनों के पार्ट्स और काटने के उपकरण कब्जे में लिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि बरामद पार्ट्स चोरी के वाहनों के है या कहीं पर नीलामी में खरीदे गए पुराने वाहनों के है।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने झिंझाना थाना पुलिस के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर गुरुद्वारे के सामने बाग में बनाए गए गोदाम पर छापा मारा। यहां पर बनाए गए गोदाम को लोहे टीन की शेड से चारों तरफ से घेरकर बनाया गया था। पुलिस ने मौके से वाहन काट रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है जबकि गोदाम मालिक मौके पर नहीं मिले। सीओ कैराना ने बताया कि मौके से चार पहिया व दुपहिया वाहनों के बड़ी संख्या में पार्टस, टायर, हरियाणा, दिल्ली की करीब 25 नंबर प्लेट, व पार्ट्स कब्जे में लिए। गोदाम में कुछ पार्ट्स जलाए हुए भी पाए गए। वाहन काटते हुए जो तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं, उनमें दो शामली के और एक झिंझाना का निवासी है। गोदाम के मालिक झिंझाना व शामली के रहने वाले दो लोग बताए गए हैं। सीओ ने बताया कि मौके पर मिले कटे व अधकटे वाहन नीलामी के या चोरी के हैं, इसकी जांच की जा रही है। मौके से करीब 25 नंबर प्लेट मिली है, उनके आधार पर जानकारी की जा रही है कि ये वाहन चोरी तो नहीं हुए और उनकी रिपोर्ट संबंधित थानों पर दर्ज है या नहीं। सीओ ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed