फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three not three rifles used in guard

थ्री नॉट थ्री की राइफल पहरे में हो रही इस्तेमाल

Tue, 28 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three not three rifles used in guard
शामली कोतवाली में 303बोर की राइफल से डूयूटी देता होमगार्ड - फोटो : SHAMLI
थ्री नॉट थ्री की राइफल पहरे में हो रही इस्तेमाल
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर परेड के बाद .303 राइफल की सम्मान के साथ विदाई दी गई है। इसके बाद भी कुछ थानों में इनका इस्तेमाल हो रहा है। शहर कोतवाली में पुलिसकर्मी इसी राइफल के साथ दिन में पहरा देते हुए नजर आया।

लंबे समय तक पुलिस की हमसफर और शान रही .303 राइफल को शासन के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर अंतिम बार परेड में शामिल किया गया। इसके बाद राइफल को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शासन ने इनके स्थान पर आधुनिक राइफल इंसास व एसएलआर उपलब्ध कराई जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को इस राइफल को जमा करने के निर्देश जारी किए गए। मंगलवार को शहर कोतवाली में पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी .303 राइफल के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। इस संबंध में रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि सभी थानों से .303 राइफलें जमा कराई जा रही है। कुछ थानों से अभी राइफलें जमा होनी बाकी है। जिन थानों से राइफलें जमा हो रही है, उनके स्थान पर इंसास और एसएलआर उपलब्ध कराई जा रही है। शहर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस की ड्यूटी में .303 राइफल इस्तेमाल नहीं की जा रही है। पहरे के लिए इस राइफल को इस्तेमाल में लिया गया है। कुछ राइफलें अभी जमा नहीं हुई है, उन्हें जल्द ही जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed