फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three months electricity bills, children's fees, loan interest waived

कोरोना संकटकाल में छोटे व्यापारियों, माध्यम वर्ग के लोगो को मिलें राहत

Wed, 15 Jul 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three months electricity bills, children's fees, loan interest waived
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कोरोना संकटकाल में छोटे कारोबारियों-मध्यमवर्गीय लोगों को तीन माह के बिजली के बिल, हाउस लोन की तीन माह की माफ करने, लोन लिमिट पर तीन माह का ब्याज माफ करने बच्चों की स्कूल की तीन माह की फीस माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

सुभाष चौक पर स्थित कार्यालय में मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि कोरोना संकट काल में छोटे कारोबारी-माध्यम वर्ग को इस संकट से उबारने के लिए राहत देना अत्यावश्यक है। कोरोना काल के दौरान व्यापारियों ने जरूरतमंदों तथा श्रमिकों को प्रदेश भर में लाखों जरूरतमंदों को भोजन तथा राहत सामग्री देकर आम लोगों का सहयोग किया है। वस्तुओं की चेन सप्लाई को बरकरार रखा। अनलॉक के बाद व्यापारी का कारोबार 80 प्रतिशत बंद था, खुलने पर व्यापारी के सामने अनेक समस्याएं खड़ी हो गई। व्यापारी के सामने बिजली के बिल जमा करना, जीएसटी इनकम टैक्स, बैंकों का ब्याज, कर्मचारियों का वेतन का दबाव बना हुआ है, ऐसे में सरकार को छोटे कारोबारी व माध्यम वर्ग के लोगो को कम से कम तीन माह का बिजली का बिल, तीन माह की हाउस लोन व अन्य लोन की किस्त माफ करने, बैंक से लिए गए लोन लिमिट पर तीन माह का ब्याज माफ करने, बच्चों की स्कूल की तीन माह की फीस माफ की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सभी जिलों के जिलाधिकारियों को दिए जाने का निर्णय लिया। बैठक में मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण संगल, युवा व्यापारी सेना के प्रदेश प्रभारी पंकज वालिया, जिला संगठन महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, अनुज गोयल; मनोज मित्तल, शिवांक गर्ग, आशुपुरी, पवन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed