{"_id":"612136b68ebc3e7a1837183f","slug":"three-miscreants-arrested-in-police-encounter-shamli-news-mrt5527882141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस की टिटौली-कसेरवा खुर्द मार्ग पर पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। इनमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। बदमाशों ने पांच दिन पहले किसान से 25 हजार रुपये की लूट की थी। बदमाशों के कब्जे से लूट के 15 हजार रुपये, तीन तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद हुई।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि शनिवार को रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जनपद में सघन चेकिंग, सुनसान रास्तों पर विशेष पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए। शाम के समय आदर्श मंडी पुलिस की टिटौली-कसेरवा खुर्द मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में दो बदमाश पंकज सैनी उर्फ राहुल व सागर मलिक, निवासी मोहल्ला दयानंद नगर शामली पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने कांबिंग कर ईख के खेत से मौके से फरार हुए बदमाश विकास निवासी काबड़ौत थाना शामली कोतवाली को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में सिपाही अनिल भी घायल हुआ। घायल बदमाशों व सिपाही को उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया।
बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, पांच कारतूस, तीन खोखा, 15 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। एसपी के मुताबिक पूछताछ में घायल बदमाशों ने पांच दिन पहले गांव कसेरवा खुर्द निवासी किसान भभिंद्र सिंह से 25 हजार रुपये की लूट की थी। वह टिटौली स्थित बैंक शाखा में अपने खाते से रकम निकालकर घर जा रहा था। बदमाशों ने लूट की रकम में 10 हजार रुपये खर्च होना बताया। एसपी का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

शामली पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन