फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three members of an interstate vehicle theft gang, including a bike mechanic, have been arrested.

Shamli News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के बाइक मैकेनिक समेत तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 02 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three members of an interstate vehicle theft gang, including a bike mechanic, have been arrested.
झिंझाना पुलिस द्वारा बाइक चोरी के पकड़े गए आरोपी। पुलिस
शामली/झिंझाना। झिंझाना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के बाइक मैकेनिक समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 17 बाइकें, नैनो कार और एक एल टाइप चाबी, तीन मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दो आरोपियों की दोस्ती राजस्थान की अलवर जेल में हुई थी और करीब पांच साल में 100 से ज्यादा बाइकें चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि झिंझाना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने झिंझाना रोड पर चेकिंग के दौरान रात में कार चालक उसके साथ बैठे व्यक्ति और बाइक सवार व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजयपाल निवासी गांव घनशाली जनपद टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड हाल निवासी वैशाली कालोनी काशीपुर थाना कोतवाली ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड, दानिश, निवासी खानपुर लख्खी तहसील ठाकुरद्वारा थाना मूढापांडे जनपद मुरादाबाद और हेम सिंह निवासी गांव वालाडेहरा थाना विजय मंदिर जनपद अलवर राजस्थान बताया। उनके कब्जे से मौके से बुलेट बाइक, नैनो कार बरामद हुई। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर झिंझाना की ओर जाने वाले रास्ते पर एक स्कूल के खंडहर में छिपाई गई अन्य 16 बाइकें बरामद हुई।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी विजयपाल ने बताया कि करीब छह साल पहले वह और हेमसिंह राजस्थान के अलवर जेल में अलग-अलग मामलों में बंद थे। उसी समय दोनों की दोस्ती हुई। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर वाहन चोरी करनी शुरू की। बाद में दानिश के साथ मिलकर अंतरराज्यीय स्तर पर चोरी के वाहनों का लेनदेन करने लगे। दानिश मुरादाबाद में बाइक मैकेनिक की दुकान करता था। पिछले पांच साल में उन्होंने 100 से ज्यादा बाइकें चोरी की ,जिनमें दो बाइकें आदर्श मंडी थानाक्षेत्र से चोरी की थी। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वे चलते फिरते खड़ी बाइकों का एल टाइप चाबी से लॉक खोलकर चोरी करते थे और उन्हें छह-सात हजार रुपये में सस्ते दामों में गांव -देहात के लोगों को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed