फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three members of a family jailed in Pakistan released

Shamli News: पाकिस्तान की जेल में बंद एक परिवार के तीन लोग रिहा

Sun, 13 Aug 2023 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three members of a family jailed in Pakistan released
- शामली का रहने वाला है परिवार, पिछले साल रिश्तेदारी में गया था पाकिस्तान
विज्ञापन

- अमृतसर बाघा बार्डर से लेने के लिए जिले से टीम हुई रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों को पाकिस्तान की जेल से रिहा कर दिया गया। पाकिस्तानी जेल से रिहाई की सूचना मिलने पर अमृतसर के बाघा बार्डर से उन्हें लेने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम रवाना हो गई है। रविवार सुबह उन्हें भारत की सीमा पर छोड़ा जाएगा। इसके बाद टीम उन्हें लेकर शामली पहुंचेगी।
शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड निवासी नफीस, उनकी पत्नी आमना और पुत्र कलीम किसी मामले में पाकिस्तान की जेल में बंद थे। शनिवार को प्रशासन को उन तीनों की पाकिस्तान की जेल से रिहा करने की सूचना मिली। उनकी रिहाई की सूचना मिलने पर जिले के ऊन तहसील के नायब तहसीलदार सचिन वर्मा और शहर कोतवाली से उप निरीक्षक आकाश बाघा बार्डर से उन्हें लेने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि एक परिवार के तीन सदस्यों को पाकिस्तान की जेल से रिहा करने की जानकारी मिली है। अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी के साथ उपनिरीक्षक को भेजा गया है। वे पाकिस्तान की किस जेल में, किस मामले में और कब से बंद थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। नफीस, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ शहर कोतवाली में कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने बताया कि शामली के तीन लोगों के पाकिस्तान से जेल से रिहा होने का मामला जानकारी में आया है, लेकिन अधिकारिक तौर पर अभी उनके पास कुछ नहीं आया है। प्रशासन के पास ही इस संबंध में सूचना आई है। उधर, नायब तहसीलदार सचिन वर्मा ने बताया कि कि वे पुलिस के साथ अमृतसर बाघा बार्डर पर देर शाम तक पहुंचेंगे। उन्हें पाकिस्तान की जेल से तीन लोगों के रिहा होने और तीनों सदस्यों को रविवार सुबह दस बजे उनके सुपुर्द करने की जानकारी दी गई है।

वहीं आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि पिछले साल 2022 में नफीस अपनी पत्नी आमना और बेटे कलीम के साथ पाकिस्तान में रिश्तेदारी में गए थे। वहां उन्हें किसी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उन्हें पाकिस्तान की जेल से रिहा किया गया है। डीएम रविंद्र सिंह ने भी तीन लोगों को पाकिस्तान की जेल से छोड़े जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed