{"_id":"66ae88a95ec1ec23dc01fd84","slug":"three-masked-miscreants-looted-bikes-and-cash-from-three-including-a-transformer-mechanic-shamli-news-c-26-1-sal1002-125720-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तीन नकाबपोश बदमाशों ने ट्रांसफार्मर मिस्त्री समेत तीन से बाइक और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तीन नकाबपोश बदमाशों ने ट्रांसफार्मर मिस्त्री समेत तीन से बाइक और नकदी लूटी
Sun, 04 Aug 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। तीन नकाबपोश बदमाशों ने ट्रांसफार्मर मिस्त्री मनीष से बाइक तथा हजारों की नकदी लूट ली। बदमाशों ने मिस्त्री को बंधक बनाकर बाग में डाल दिया। कुछ देर बाद दो अन्य राहगीरों से भी नगदी लूटी तथा उनके भी हाथ पैर बांध कर बाग में डाल दिया। बाद में तीनों पीड़ितों से पूछा की किस की बाइक में पेट्रोल अधिक है और उस बाइक को लेकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह बंधनमुक्त हुए तथा पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की मगर कुछ हासिल नहीं हुआ।
थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर के मजरा बीबीपुर जलालाबाद निवासी मनीष पुत्र बृजपाल कस्बे में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग की दुकान करता है। पीड़ित ने बताया कि वह शाम के समय अपनी दुकान बंद कर बाइक द्वारा अपने घर मंगल पर जा रहा था। वेदखेड़ी से मंगलपुर की ओर बाग के कोने पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे लाठी-डंडे से आतंकित करते हुए रोक लिया। बदमाशों ने 22,500 रुपये और बाइक लूट ली तथा उसके हाथ पैर बांध कर अमरूद के बाग में डाल दिया। इसके बाद मार्ग से गुजरे शिवनगर निवासी रामफल, रमबाला नकदी और बाइक लूटी और उनके भी हाथ पैर बांधकर उसी बाग में डाल दिया। बदमाश एक बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।