फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three including a couple killed, eight injured in road accidents in the district

Shamli News: जिले में सड़क हादसों में दंपती समेत तीन की मौत, आठ घायल

Tue, 29 Oct 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 29 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three including a couple killed, eight injured in road accidents in the district
शामली/थानाभवन/ झिंझाना। सोमवार का दिन हादसों के नाम रहा। बनत में जहां जीप की टक्कर से दपती की मौत हो गई वहीं झिंझाना में कूड़ा डालने वाले ट्राला की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि तीन साल की मासूम समेत दो घायल हो गए। थानाभवन में ट्रैक्टर की टक्कर से ई रिक्शा रजबहे में जा गिरी, जिससे महिलाओं समेत छह घायल हो गए। थानाभवन में गुस्साएं लोगों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन


पहला हादसा, बनत गांव के पास हुआ। रविवार की देर शाम भैसानी इस्लामपुर निवासी आसिफ अली (55) पुत्र इज्जत, अपनी पत्नी रहीसा (53) को बाइक द्वारा बनत तहसील के पास आधार कॉर्ड में फिंगर अपडेट कराने जा रहे थे। बनत गांव के पास सामने से तीव्र गति से आ रही जीप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। जहां पर सोमवार की सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया। आसिफ अली खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन

दूसरा हादसा, रसीदगढ़ के पास हुआ। मस्तगढ़ निवासी शिवा पुत्र बबलू अपनी ई-रिक्शा से सहारनपुर के गांव दौराला एक मौत में शामिल होने के लिए गए थे। मौत में शामिल होने के बाद सोमवार को सुबह के समय वापसी के दौरान उनके साथ बाला देवी (75), सुमन (40), परमेश्वरी (65), संजो (45) और रीता (35) ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव मस्तगढ़ लौट रही थीं। ई-रिक्शा रसीदगढ़ रजबहे के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को साइड से टक्कर मार दी।ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सीधे रजबहे में जा गिरा। हादसे में सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि शिवा भी चोटिल हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकााल। घायलों को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर पांचों महिलाओं की हालत को गंभीर देखते हुए सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसे में मंसूरा गांव की रहने वाली साइना (45) सोमवार की देर शाम 5 बजे कैराना अपनी बेटी शाहिस्ता की ससुराल से बाइक पर पड़ोसी जाबिर और तीन साल की धेवती के साथ लौट रही थी। झिंझाना में गाड़ी वाला चौराहा के पास सड़क में गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रहे कूड़े भरने वाले ट्राला ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गिरकर तीनों घायल हो गए। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जबकि जाबिर ओर तीन साल की मासूम घायल हो गए।

जनप्रतिनिधियों ने भी दी परिवार को सांत्वना
दंपती की मौत के बाद भैसानी इस्लामपुर गांव में गम का माहौल छा गया। गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्दे खाक किया गया। पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, राव सुभान, अदनान मुखिया, मुरसलीन प्रधान, राव इरफ़ान प्रधान,आदिल प्रधान, यूनुस प्रधान, रागिब राव, शहजाद राव, आज़ाद राव आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
बनत में हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने रजबहे के पास तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसने की मांग पुलिस प्रशासन से की थी मगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



वाहनों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान
एटीआरटी रोहित राजपूत का कहना है कि ओवरलोड और तीव्र गति से दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।हाल ही में 13 वाहनों पर शिकंजा कसा गया है। टीम कल भी अभियान चलाकर शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed