{"_id":"63ee653cf27415ac1b073644","slug":"three-highways-passing-through-the-district-are-almost-ready-waiting-for-the-completion-of-the-bridges-shamli-news-c-14-1-121254-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: जिले से गुजर रहे तीन हाईवे लगभग तैयार, पुलों का काम पूरा होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: जिले से गुजर रहे तीन हाईवे लगभग तैयार, पुलों का काम पूरा होने का इंतजार
विज्ञापन
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास पर रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन पुल।
- 9 उपरिगामी पुलों व एप्रोच रोड निर्माण में लगेंगे छह माह से ज्यादा समय
- सहारनपुर रोड पर क्रॉस जंक्शन और बाईपास का कार्य भी बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले से गुजर रहे तीन हाईवे का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इनके पुलों का निर्माण ही अब बाकी रह गया है। जिन पर तेजी से कार्य चल रहा है। पुलों का कार्य पूरा होने के बाद तीनों हाईवे पर वाहन फर्राटा भरेंगे और शहर की जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
जिले से गुजर रहे मेरठ-करनाल, दिल्ली सहारनपुर और पानीपत खटीमा हाईवे का सड़क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। तीनों हाईवे की निर्माण एजेंसी अब पुलों पर युद्घ स्तर पर कार्य कर रही हैं। मेरठ-करनाल हाईवे और इसके बाईपास के 9 उपरिगामी पुलों का जिले में निर्माण कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा करने का 31 मार्च 2023 तक निर्माण एजेंसी को लक्ष्य दिया गया है। पुलों का निर्माण इस अवधि में पूरा नहीं हो पाएगा। शामली में सहारनपुर रोड अंबा विहार के सामने से करौड़ी रोड अंडरपास के निकट उपरिगामी पुल तक बाईपास की चार लेन पर काली परत डालकर कार्य पूरा कर दिया गया है।
अंबा विहार के सामने से लेकर सहारनपुर रोड पर साईंधाम मंदिर से आगे क्रॉस जंक्शन तक निर्माण एजेंसी को एक किमी से ज्यादा तक डिवाइडर चार लेन सड़क और सहारनपुर रोड पर अंबा विहार के सामने क्रॉस जंक्शन निर्माण कराना है। हाईवे की जद में बिड़ौली में यमुना नदी पुल, बिड़ौली, म्यान कस्बा, केरटू, लक्ष्मणपुरा, झिंझाना गाडी वाला चौराहा, टपराना, उपरिगामी पुल और शामली बाईपास की जद में बधेव और मुंडेट कलां में पूूर्वी यमुना नहर पुल, गोहरनी-शामली में रेलवे लाइन समेत 9 उपरिगामी पुल प्रस्तावित है। हरियाणा के करनाल सीमा पर यमुना नदी का पुल तैयार है। एप्रोच काला करने कार्य अधूरा है। बिड़ौली में एक साइड की उपरिगामी पुल की एप्रोच रोड, झिझाना गाड़ी वाला में पुल तैयार है। एप्रोच रोड का कार्य अधूरा है।
विज्ञापन
मेरठ-करनाल पर म्यान कस्बा, लक्ष्मणपुरा, टपराना पुल के पिलर खड़े है। पुलों का लिंटर तक नहीं पड़ा है। इसी प्रकार टपराना-शामली बाईपास पर बधेव और मुंडेट कलां के जंगल में पूर्वी यमुना नहर का पुल के पिलर खडे है। दस माह से पिलर पर तीन गर्डर रखे है। नहर पटरी के बराबर में दीवार पर गर्डर रखने कार्य दो दिन पहले शुरू हुआ है। पूर्वी नहर पुल की एप्रोच रोड, गोहरनी और शामली के जगल में रेलवे लाइन पर उपरिगामी पुल के पिलर खड़े हैं। रेलवे लाइन के पिलरों के बीच मिट्टी डाली जा रही है। रेलवे और पूर्वी यमुना नहर के उपरिगामी पुलों और एप्रोच रोड पर मिट्टी डालकर भराव करने में निर्माण एजेंसी ने तेजी दिखाई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे, बाईपास और उपरिगामी पुलों को पूरा कराने के लिए निर्माण एजेंसी पर दबाव बना जा रहा है।
जिले में तीन टोल प्लाजा होंगे
निर्माण एजेंसी की ओर से लक्ष्मणपुरा में टोल प्लाजा कार्य अभी शुरू नहीं किया गया है। टोल प्लाजा बनकर तैयार होने में कम कम से छह माह लगेंगे। हाईवे और बाईपास के सभी उपरिगामी पुलों का कार्य पूरा होने के बाद हैंडओवर किया जाएंगे। उसके बाद टोल प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अंबहेटा-याकुबपुर, मेरठ-करनाल हाईवे पर लक्ष्मणपुरा, अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे पर थानाभवन चीनी मिल के पास टोल प्लाजा बनेंगे। इसी प्रकार जिले में पंद्रह से बीस किमी की दूरी पर तीन टोल प्लाजा हो जाएंगे।