फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three deaths, including woman from Corona, found 29 positive

कोरोना से महिला समेत तीन मौत, 29 पॉजिटिव मिले

Sun, 13 Sep 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three deaths, including woman from Corona, found 29 positive
कोरोना से महिला समेत तीन मौत, 29 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में महिला समेत तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। 29 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के अलावा पूर्व में संक्रमित मिले 60 लोग ठीक भी हुए हैं। अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 440 हो गई है।
शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। शनिवार को सीएचसी पर उनका एंटीजन टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। उन्हें होम आइसोलेट किया गया था। देर रात उनकी मौत हो गई। मोहल्ला बड़ी आल निवासी 30 वर्षीय युवक खांसी और सांस लेने में परेशानी होने पर रविवार सुबह सीएचसी पर पहुंचा। चिकित्सक ने उसे दवा दी और कोरोना की जांच कराने की सलाह दी। सुबह करीब नौ बजे एंटीजन किट से युवक का सैंपल लिया गया। सैंपल लेने के कुछ देर बाद ही वह वहीं जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसकी रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव मिली। इनके अलावा कस्बा झिंझाना निवासी 40 वर्षीय महिला का बीमारी के चलते पांच दिन से मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहां कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। देर रात महिला की मौत हो गई। प्रभारी सीएमओ डा. सफल कुमार ने बताया कि तीनों शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, रविवार को जिले में 29 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शहर के मोहल्ला गोशाला रोड निवासी 30 वर्षीय युवक, हरदेव नगर में 43 वर्षीय व्यक्ति, रूई मिल कालोनी में दो किशोरी व दो महिलाओं समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। रेलपार मोहल्ले में एक महिला समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सीबी गुप्ता कालोनी में 35 वर्षीय युवक, कमला कालोनी में 52वर्षीय व्यक्ति, नया बाजार में महिला समेत दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। कस्बा थानाभवन में 31 वर्षीय युवक और कैराना के मोहल्ला आलकलां में 34 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। गांव हरसाना में 31वर्षीय युवक, गांव सुन्ना में 33 वर्षीय युवक, गांव झाड़खेड़ी में 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को 29 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि 60 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 440 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed