फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three-day sports competition launched at Rock Gold Academy

रॉक गोल्ड एकेडमी में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Mon, 24 Apr 2017 12:12 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three-day sports competition launched at Rock Gold Academy
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी में तीन दिवसीय नॉर्थ जोन स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक तेजेेंद्र निर्वाल ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों व जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन दिल्ली की टीम का दबदबा रहा। 
विज्ञापन


रविवार को शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तीन दिवसीय नॉर्थ जोन स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, रुडकी और शामली के स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बच्चों को लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के वाइस चेयरमैन शिखर गोयल व प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने विधायक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


पहले दिन खोखो, दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन दिल्ली की टीम का दबदबा रहा। जिसमें सब जूनियर वर्ग में 30 किग्रा में शामली के अनमोल गहलोत ने गोल्ड जीता, खो खो में दिल्ली की टीम विजेता रही। 1400 मीटर दौड़ में शामली का कलीम विजेता रहा। 100 मीटर दौड़ में बागपत का अभिषेक व 200 मीटर दौड़ में शामली का अकरम विजेता रहा। प्रतियोगिता के दौरान कोच इमरान, स्कूल चेयरमैन सुनील गोयल, बीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed