{"_id":"6362b9735ae45c2a2739d2bc","slug":"three-day-scout-guide-training-camp-concludes-shamli-news-mrt6119126198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन
रंधला यूनिक इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट गाइड शिविर में भाग लेते छात्र।
- फोटो : SHAMLI
तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
शामली, कांधला। कस्बे के गंगेरू मार्ग स्थित यूनिक इंटर कॉलेज के तत्वावधान में स्काउट गाइड का तीन दिवसीय शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण किया और गाइड से शिविर के दौरान मिले प्रशिक्षण की जानकारी ली। शिविर समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोली को पुरस्कृत किया।
कस्बे के इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड समापन समारोह को संबोधित करते हुए यूनिक इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह ने कहा कि स्काउट हमें दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है। देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है। हम आपातकाल में कैसे रहें, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की सीख मिलती है। स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शामली डीओसी सुरेश कुमार व सहायक एलटी कपिल कुमार की देखरेख में हुआ।
इस दौरान झंडा बांधना, ताली बजाना, गांठ बांधना सिखाया गया। प्रधानाचार्य गोपाल कुमार ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में फहमीद मंसूरी, प्रबंधक एडवोकेट राशिद मंसूरी, गुलिस्तां, शाहिद, रवि कुमार, तफज्जुल मिर्जा आदि मौजूद रहे।