फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three crooks arrested in encounter, two absconding

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

Sat, 17 Oct 2020 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three crooks arrested in encounter, two absconding
शामली कोतवाली पुलिस द्वारा पकडे अवैध हथियारो के साथ आरोपी - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव बलवा के जंगल में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने तीन मस्कट, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि शुक्रवार को जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। शहर कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि गांव बलवा के जंगल में कुछ बदमाश आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो मौके से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों के नाम कंवरपाल निवासी खेड़ीकरमू, शोकेंद्र निवासी गांव बलवा, योगेंद्र उर्फ जोगेंद्र निवासी गांव बहावड़ी हैं। फरार हुए बदमाशों के नाम नईम निवासी गांव बहावड़ी और विनोद निवासी गांव खुरगान थाना कैराना है। पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव ओदरी के जंगल में अहसान निवासी मोहल्ला कश्यपुरी गढ़ीपुख्ता को तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed