फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three areas in the town including vegetable market became new hotspots

सब्जी मंडी सहित कस्बे में तीन क्षेत्र नए हॉटस्पॉट बने

Tue, 07 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three areas in the town including vegetable market became new hotspots
थानाभवन। कस्बे में सोमवार को एक सब्जी आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने तीन नए इलाके सब्जी मंडी, मोहल्ला सैय्यादान और शाहलाल को हॉटस्पॉट बनाया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को 29 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेेज दिए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से सब्जी मंडी के आढ़तियों के कोरोना के मद्देनजर सैंपल लिए गए थे। इन सैंपलों की जांच हुई तो इनमें एक आढ़ती कोरोना पॉजिटिव मिला था। सब्जी आढ़ती मोहल्ला सैय्यादान में चूड़ी की दुकान करता था, साथ ही उसका घर मोहल्ला शाहलाल में है। इसलिए प्रशासन ने सब्जी मंडी के साथ मोहल्ला शाहलाल व सैय्यादान को भी सील कर दिया है। सामुदायिक चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कांति प्रसाद ने बताया कि इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने आढ़ती के संपर्क में आने वाले तीनों मोहल्ले के 29 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। इसके अलावा अन्य भी संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। जैसे-जैसे लोग मिलते जाएंगे, वैसे ही उनकी सैंपलिंग कराकर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed