फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three accused including two women arrested for attacking electrical team

Shamli News: विद्युत टीम पर हमला करने में दो महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 10:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 20 Oct 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Three accused including two women arrested for attacking electrical team
शामली। गांव खेड़ीकरमू में विद्युत टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गांव खेड़ीकरमू में शनिवार अवर अभियंता अजय शर्मा लाइनमैनों के साथ चेकिंग करने गए थे। अनीस के घर पर केबल में कट मिलने पर लाइनमैन सीढ़ी लगाकर कट को ठीक कर रहा था। उसी समय घर से आई महिला ने सीढ़ी को धक्का देकर लाइनमैन को गिरा दिया था। इसके बाद अनीस के दो पुत्रों व परिवार की महिलाओं ने विद्युत टीम पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने अवर अभियंता पर ईंट, लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। इस मामले में अवर अभियंता की तरफ से अनीस के पुत्र वसीम व नदीम, अनीस की पत्नी शबाना, नदीम की पत्नी गुलिस्ता और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ जानलेवा हमला करने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में रविवार को वसीम पुत्र अनीस, अफसाना पत्नी अतीक, नगमा पत्नी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत अधिकारियों ने एसपी से की आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
शामली। खेड़ीकरमू में विद्युत टीम पर हमले की घटना के बाद शनिवार शाम को विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अधीक्षक अभियंता राजेश तोमर से मिले। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया देर शाम को उनके साथ चारों अधिशासी अभियंता, एसडीओ और अवर अभियंता एसपी रामसेवक गौतम से उनके कैंप कार्यालय पर मिले। अधीक्षण अभियंता के मुताबिक उन्होंने एसपी को पूर्व में हुई हमले की घटनाओं से अवगत कराया और आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने चेकिंग व अन्य कार्रवाई के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का सहयोग मांगा। एसपी ने पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed