{"_id":"61afb20b8b3d0a7f0376cb57","slug":"three-accused-got-five-days-remand-shamli-news-mrt5680659159","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपियों का पांच दिन का रिमांड मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आरोपियों का पांच दिन का रिमांड मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन आरोपियों का पांच दिन का रिमांड मिला
शामली। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों का कोर्ट से पांच दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत हो गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ कर केस से संबंधित साक्ष्य जुटाने और इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी जुटाएगी।
पिछले महीने 28 नवंबर को यूपी टीईटी के दिन सुबह एसटीएफ मेरठ ने शामली क्षेत्र में दबिश देकर तीन आरोपियों रवि पंवार निवासी गांव नाला, मनीष उर्फ मोनू निवासी झाल और धर्मेंद्र निवासी बुटराड़ी को गिरफ्तार कर लिया था। एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से टीईटी का मूल प्रश्नपत्र, कई फोटोकॉपी, 17 हजार रुपये और कार को बरामद किया था। उनका चौथा साथी अजय उर्फ बबलू निवासी गांव नाला फरार हो गया था। एसटीएफ के इंस्पेक्टर की तरफ से शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसटीएफ ने बाद में एक अन्य आरोपी गौरव निवासी अलीगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया था। जबकि फरार आरोपी अजय को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
शामली कोतवाली पुलिस ने कैराना कोर्ट में पहले गिरफ्तार हुए तीनों आरोपी रवि पंवार, मनीष और धर्मेंद्र को एक सप्ताह का कस्टडी रिमांड दिए जाने का आवेदन दिया था। कोर्ट ने तीनों आरोपियों का पांच दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस तीनों आरोपियों को जिला कारागार से लेकर शामली पहुंची। तीनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि टीईटी पेपर लीक प्रकरण के तीन आरोपियों का पांच दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत है। तीनों आरोपियों से पूछताछ कर केस से संबंधित साक्ष्य जुटाने और इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।