फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Threatening to shoot the principal written on the gate of the college

कॉलेज के गेट पर लिखी प्रधानाचार्य को गोली मारने की धमकी

Wed, 05 Oct 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Threatening to shoot the principal written on the gate of the college
शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला में स्थित महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ असामाजिक तत्वों ने कॉलेज के गेट पर अभद्र भाषा लिखते हुए गोली मारने की धमकी लिख दी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने दो लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद बागपत के बड़ौत कोतवाली निवासी अंकुर कश्यप क्षेत्र के गांव नाला के महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। उनका आरोप है कि बड़ौत और गांव नाला निवासी दो व्यक्ति उनसे रंजिश रखते हैं। कई दिन पूर्व बड़ौत निवासी व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। हालांकि बाद में मामले को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। मंगलवार सुबह जब छात्र कॉलेज पहुंचे तो उन्होंने देखा के कॉलेज के गेट पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंकुर कश्यप के खिलाफ अभद्र भाषा लिखी हुई थी। नीचे गोली मारने की धमकी भी लिखी थी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बड़ौत और नाला निवासी दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed