फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Threatened letter with cartridge thrown in the shop

कारतूस के साथ जान से मारने की धमकी का पत्र दुकान में फेंका

Tue, 16 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Threatened letter with cartridge thrown in the shop
शामली आर्दश मंडी थाने में धमकी भरा पत्र दिखाता गांव शेखपुरा निवासी सुखपाल - फोटो : SHAMLI
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव शेखूपुरा में पुस्तक विक्रेता के सामने बाइक सवार दो युवक धमकी भरे पत्र में लिपटा हुआ कारतूस दुकान में फेंककर फरार हो गए। पत्र में तीन लाख रुपये का लेनदेन का जिक्र किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव शेखूपुरा नविासी सुखपाल कश्यप की गांव में स्टेशनरी की दुकान है। सुखपाल के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय बाइक पर आए दो युवकों ने दुकान में कागज में कुछ वस्तु लपेटकर फेंक दी और फरार हो गए। उसने कागज को खोलकर देखा तो उसमें 12 बोर का कारतूस मिला। पत्र में तीन लाख रुपये के विवाद का जिक्र करते केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने से सुखपाल और उसके परिवार में दहशत बन गई। रात में ही पीड़ित पक्ष ने फोन पर पुलिस को सूचना दे दी थी। सोमवार सुबह सुखपाल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और पुलिस से कार्रवाई कर जान माल की सुरक्षा करने की मांग की। पुलिस ने धमकी भरे पत्र और कारतूस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और धमकी भरे पत्र की जांच थाना आदर्श मंडी पुलिस द्वारा की जा रही है। अब तक जांच में सुखपाल का गांव कंडेला के एक परिवार के तीन लोगों से पैसे के लेनदेन का विवाद होने की जानकारी हुई है। पत्र के प्रत्येक पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों की सत्यता के आधार पर जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
तीन साल से चल रहा लेनदेन का विवाद
शामली। सुखपाल ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव कंडेला निवासी एक व्यक्ति के साथ तीन लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। उस समय उन्होंने इसकी शिकायत कैराना थाने पर की थी। पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया था। पीड़ित का आरोप है कि बाद में आरोपी पक्ष फैसले से मुकर गया था। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में वाद दायर कर दिया था। आरोपी पक्ष ने कुछ दिन पहले ही कोर्ट से जमानत ली है। सुखपाल का कहना है कि पत्र में केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed