{"_id":"67476ff633839e9cbc003454","slug":"threat-to-life-expressed-from-accused-business-leader-demand-for-arrest-shamli-news-c-26-1-sal1001-132463-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरोपी व्यापारी नेता से जताया जान का खतरा, गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरोपी व्यापारी नेता से जताया जान का खतरा, गिरफ्तारी की मांग
Thu, 28 Nov 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
कैराना। मुजफ्फरनगर में दुल्हन पर चाकू से हमला करने के मामले में मंसूरपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुकदमे में वांछित दो अन्य आरोपी व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता व उनकी पत्नी अंजली की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से जान का खतरा बताकर कैराना कोतवाली में उनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर होटल में शादी से पहले कैराना के व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गुप्ता के पुत्र दीपक ने दुल्हन पर चाकू से वार करके घायल कर दिया था। दुल्हन के पिता रामकुमार निवासी राजेंद्र कॉलोनी कैराना की तहरीर पर पुलिस ने दीपक व उसके पिता अनिल गुप्ता व मां अंजली निवासी कैराना पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंसूरपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार करके चालान कर दिया था, जबकि दीपक के पिता अनिल गुप्ता व माता अंजली पकड़ से दूर हैं, उनके कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा स्थित मकान व दुकान पर ताला लगा है। बुधवार को दुल्हन के पिता रामकुमार निवासी राजेंद्र काॅलोनी कैराना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि अनिल गुप्ता व अंजली के फरार चलने पर उसके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने आरोपी पक्ष पर कैराना में मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।