फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thousands of dangers on the highway, fog increases problems

Shamli News: हाईवे पर खतरे हजार, कोहरे ने बढ़ाईं और मुश्किलें

Mon, 18 Nov 2024 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Thousands of dangers on the highway, fog increases problems
शामली रोड बस अडडे के सामने खुला पडा नाले का हाल । संवाद
शामली। सर्दी के मौसम के साथ कोहरा छाने लगा है, लेकिन जिले की सड़कों और हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी है।
विज्ञापन

अनगिनत अवैध कट होने के साथ कहीं संकेतक तक नहीं है। सफेद पट्टी या जेब्रा क्रासिंग भी नहीं है। कोहरा बढ़ने के बाद यहां हादसों की आशंका बढ़ जाती है, इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शहर में दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन के पास सड़क क्षतिग्रस्त है। रोडवेज बस अड्डे के सामने सड़क पर नाले की स्लैब टूटी हुई है। शहर के बीच डिवाइडर में जगह-जगह अवैध कट बने हुए हैं, जिनसे दुपहिया व तिपहिया वाहन बिना रोकटोक के निकलते हैं।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका से लेकर टपराना तक न तो सफेद पट्टी बनाई गई है और न ही डिवाइडर पर पेंट किया गया है। मार्ग पर कहीं संकेतक नहीं लगे हैं। करनाल रोड स्थित विकास नगर निवासी प्रधानाचार्य विनीत चौहान ने बताया कि कोहरे में सफेद पट्टी व डिवाइडरों पर रंग होना जरूरी है। इनके न होने से हादसा होने का खतरा रहता है। उपरिगामी पुल के अंडरपास पर नहीं है सुरक्षा के इंतजाम : कैराना नेशनल हाईवे 709 एडी पर हैदरपुर, पानीपत बाईपास, खुरगान चौराहा, झिंझाना रोड और शामली बाईपास पर उपरिगामी पुल बनाए गए हैं। लेकिन उपरिगामी पुल के अंडरपास में सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। अंडरपास पर लाल और हरी लाइट तक नहीं है। झिंझाना के निकट उपरिगामी पुल के निकट संकेतक निशान न होने से वाहन चालक परेशान है। मेरठ-करनाल हाईवे पर छह उपरिगामी पुल बने हैं, लेकिन अंडरपास पर सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। हाईवे पर यूटर्न के बोर्ड तो लगे हैं, लेकिन कहीं भी जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लोकेश तोमर का कहना है कि हाईवे से होकर बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल आते हैं, जिन्हें पीली पट्टी और जेब्रा क्रॉसिंग न होने से असुविधा का सामना करना पड़ता है। काठा नदी पुल के पास चंदनपुरी लिंक रोड, ईदगाह के निकट कट पर भी संकेतक नहीं है।
पुल के करनाल रोड की ओर सर्विस रोड का संकेतक नहीं लगाया गया है। यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed