फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   This year there will be lots of shehnai playing, it will start from 16th January

Shamli News: इस साल खूब बजेंगी शहनाई, 16 जनवरी से होगी शुरूआत

Thu, 02 Jan 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 02 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
This year there will be lots of shehnai playing, it will start from 16th January
शामली। नए साल में खूब शादियां होंगी। साल के पहले महीने में भी खूब शादियां होंगी। जनवरी में भी 16 से 27 जनवरी के बीच विवाह के नौ मुहूर्त हैं। साल में 64 दिन विवाह के लिए शुभ रहेंगे। साल में चार ग्रहण भी लगेंगे।
विज्ञापन

पंडित कुशलानंद जोशी प्रभुशंकर शास्त्री ने बताया कि मांगलिक कार्याें के लिए यह साल शुभ है। जनवरी में 16 से 27 जनवरी के बीच विवाह के नौ मुहूर्त हैं। फरवरी में तीन से 26 फरवरी के बीच 13, मार्च में एक से छह मार्च के बीच चार मुहूर्त हैं। सात मार्च से होलाष्टक लगने और एक महीने का खरमास लगने से 13 अप्रैल तक विवाह मुहूर्त नहीं है। अप्रैल में 10, मई में 12, जून में एक से लेकर नौ जून तक छह मुहूर्त हैं। नए साल में चार ग्रहण भी लग रहे हैं। इनमें दो चंद्रग्रहण और दो सूर्यग्रहण हैं। 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगेगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। वहीं, 29 मार्च को चैत्र कृष्ण अमावस्या को सूर्य ग्रहण लगेगा, यह भी यहां दृश्य नहीं होगा। सात सितंबर को पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण होगा। यह भारत में दिखाई देगा। 21 सितंबर को आश्विन अमावस्या को सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा।
विज्ञापन

चार महीने तक शुभ मुर्हत नहीं

इस साल 12 जून से गुरु अस्त हो जाएंगे, फिर 4 महीने का चातुर्मास होगा, इसमें विवाह मुहूर्त नहीं होते। 12 जून के बाद नवंबर के महीने में विवाह के मुहूर्त पड़ रहे हैं। 18 नवंबर को पहला शुभ मुहूर्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2025 में विवाह मुहूर्त

जनवरी -16, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 27

फरवरी- 3, 4 ,7 ,8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 23 ,25, 26,

मार्च- 1, 2, 3 ,6

सात मार्च से होलाष्टक। इसके बाद एक महीने का खरमास।

अप्रैल- 14, 16 ,18, 19, 20, 21, 22, 23 ,29,30

मई-1,5,6,7,8, 13, 15, 17, 18, 19, 24, 28

जून-1 ,2 ,4, 7, 8, 9,
नवंबर- 18 ,22, 23, 24 ,25, 26, 27, 29,30
दिसंबर- 04, 10, 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed