{"_id":"66aab15f7b5face5bb0e3264","slug":"this-time-the-record-of-number-of-kanwar-pilgrims-will-be-broken-in-shamli-shamli-news-c-26-1-sal1002-125556-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली में इस बार टूटेगा कांवड़ यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली में इस बार टूटेगा कांवड़ यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड
Thu, 01 Aug 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
भोले शंकर की झांकी लेकर जाते शिव भक्त
शामली। शिवभक्त जोश के साथ बोल बम, बम-बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन शामली से होकर जाने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 22 से लेकर 31 जुलाई तक जिले से चार लाख के करीब शिवभक्त निकल चुके हैं। शिवभक्तों की संख्या इस बार छह लाख का आंकड़ा पार कर सकता है।
शामली की यदि बात करें तो यहां से हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, हिसार, भिवानी, सिरसा, रोहतक, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक शिवभक्त जाते हैं। 22 जुलाई से जिले से होकर जाने वाले शिवभक्तों के आने का क्रम जारी है। नगर पालिका के ईओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि शिवभक्तों की गिनती के लिए छह टीमों को लगाया गया है। अब तक चार लाख के करीब कांवडिये जा चुके हैं। इस बार आंकड़ा छह लाख को पार कर सकता है। इस बार युवाओं में अधिक कांवड़ और जल लाने का क्रज दिखाई दे रहा है।
एडीएम, ईओ ने की शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा
फोटो
शामली। मंगलवार की देर रात कैराना रोड पर एडीएम संतोष कुमार, ईओ रामेंद्र सिंह आदि ने कावंड़ियों पर पुष्प वर्षा की। कहा कि शिवभक्तों की जितनी सेवा की जाए कम है। इस दौरान डॉ. जनेश्वर चौहान, अनुराग शर्मा, डाॅ. रश्मिकांत जैन, पराग जैन, अजय जैन, डॉ. अक्षय कुमार, आशू खान, डा. बाबर, डॉ. सावेज , डाॅ. नदीम, डाॅ. रोबिन, डॉ. सौरभ, डॉ आकाश, विपिन, अमन और आजम आदि शामिल रहे। संवाद