फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   This time Shraadh of fifteen days, Shri Durga Navaratri of nine days

Shamli News: इस बार पंद्रह दिन के श्राद्ध, नौ दिन के श्री दुर्गा नवरात्र

Sat, 06 Sep 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
This time Shraadh of fifteen days, Shri Durga Navaratri of nine days
: 7 सितंबर से श्राद्ध की शुरुआत, 22 सितंबर से नवरात्र, दो अक्टूबर को दशहरा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। इस बार 15 दिन के श्राद्ध और नौ दिन के श्री दुर्गा नवरात्र होंगे। रविवार सात सितंबर को पूर्णिमा से श्राद्ध शुरू होकर 21 सितंबर को अमावस्या पर श्राद्ध समाप्त होंगे। इसके बाद 22 सितंबर से श्री दुर्गा नवरात्र आरंभ होकर 1 अक्तूबर को सिद्धिदात्री पूजन के साथ संपन्न होंगे। दो अक्तूबर को दशहरा और विजयदशमी मनाई जाएगी।
शामली के पंडित कुशलानंद शास्त्री और पंडित प्रभुशंकर शास्त्री के अनुसार, इस बार छठ और सप्तमी तिथि एक साथ होने से एक दिन का श्राद्ध कम होगा। रविवार सात सितंबर को रात 9:57 बजे से 1:27 बजे तक खग्रास चंद्रग्रहण भी दिखाई देगा। ग्रहण लगते ही सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा और मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

- श्राद्ध में पितरों का तर्पण
प्रातः स्नान, ध्यान के बाद भोजन की थाली की जल से परिक्रमा कर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद भोजन की थाली गाय और कन्याओं को अर्पित करने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- खग्रास चंद्र ग्रहण सात सितंबर रात्रि 9 बजकर 57 मिनट पर होगा शुरू
सात सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा रात्रि 9 बजकर 57 मिनट से लेकर रात्रि एक बजे 27 मिनट तक होने वाला खग्रास चंद्रग्रहण देश में दिखाई देगा। यह चंद्रग्रहण भाद्र पद पूर्णिमा सात और आठ सितंबर की मध्यगत रात्रि होगा। सात सितंबर दोपहर 12.57 दिन से शुरु होगा। उसके बाद सूतक काल शुरु होगा। मदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे।

श्राद्ध तिथियां
पूर्णिमा श्राद्ध – 7 सितंबर, रविवार
प्रतिपदा श्राद्ध – 8 सितंबर, सोमवार
द्वितीया श्राद्ध – 9 सितंबर, मंगलवार
तृतीया श्राद्ध – 10 सितंबर, बुधवार
चतुर्थी श्राद्ध – 11 सितंबर, गुरुवार
पंचमी श्राद्ध – 12 सितंबर, शुक्रवार
षष्ठी श्राद्ध – 13 सितंबर, शनिवार
सप्तमी श्राद्ध – 13 सितंबर, शनिवार
अष्टमी श्राद्ध – 14 सितंबर, रविवार
नवमी श्राद्ध – 15 सितंबर, सोमवार
दशमी श्राद्ध – 16 सितंबर, मंगलवार
एकादशी श्राद्ध – 17 सितंबर, बुधवार
द्वादशी श्राद्ध – 18 सितंबर, गुरुवार
त्रयोदशी श्राद्ध – 19 सितंबर, शुक्रवार
चतुर्दशी श्राद्ध – 20 सितंबर, शनिवार
अमावस्या श्राद्ध – 21 सितंबर, रविवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed