फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   This time last year's record will be broken in wheat purchase

Shamli News: इस बार गेहूं खरीद में पिछले साल का टूटेगा रिकार्ड

Mon, 12 May 2025 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
This time last year's record will be broken in wheat purchase
शामली नवीन मंडी में गेंहू क्रय केंद्र । संवाद
शामली। इस बार गेहूं की खरीद में पिछले साल हुई खरीद का रिकार्ड टूट जाएगा। पिछले साल 2024 में 15 जून तक 57 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। इस बार दस मई तक 54 हजार 193 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिले में 30 केंद्रों पर खरीद चल रही हैं। गेहूं खरीद में अभी एक माह पांच दिन का समय अवशेष है। आगामी 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी।
विज्ञापन

शासन ने शामली जिले को डेढ़़ लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला प्रशासन ने एक अप्रैल से 30 गेहूं केंद्र खोलकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। 15 अप्रैल के बाद केंद्रों पर गेहूं की आवक शुरु हो गई थी। 25 दिनों में जिले में 54 हजार 193 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। सबसे ज्यादा पीसीएफ के खरीद केंद्रों पर 30 हजार 711 क्विंटल 50 किलोग्राम गेहूं खरीदा जा चुका है। दूसरे नंबर पर नौ हजार 295 क्विंटल, खाद्य विभाग ने सात हजार 242 क्विंटल 50 किलोग्राम, पीसीयू और भारतीय खाद्य निगम ने छह हजार 994 क्विंटल 50 किलोग्राम गेहूं खरीदा गया है। जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि जिले में 1866 किसानों से गेहूं खरीदा गया है। इनमें 1775 किसानों का 13 करोड़ रुपये का भुगतान ऑनलाइन किया जा चुका है। अवशेष किसानों के गेहूं खरीद के भुगतान की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

- खरीद केंद्रों पर घटने लगी गेहूं की आवक
शामली। जिले के खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक घटने लगी है। विपणन विभाग के आकंड़ों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व जिले के 30 खरीद केंद्रों पर प्रतिदिन 1500 क्विंटल गेहूं की आवक होती थी। शनिवार को 620 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। 20 मई के बाद खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद और कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इस साल भी गेहूं खरीद का लक्ष्य नही होगा पूरा
शासन द्वारा निर्धारित गेहूं खरीद का लक्ष्य इस साल भी पूरा हो पाना कठिन है। हालांकि शुरुआती दौर से लेकर आखिर तक गेहूं का बाजार मूल्य अधिक होने से लक्ष्य पूरा नही हो सकेगा। गेहूं का सरकारी मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल और बाजार मूल्य 2460 रुपये के आसपास है।

सहारनपुर मंडल के मुख्य विपणन अधिकारी श्रीकृष्णा के मुताबिक सहारनपुर जिले में लक्ष्य का 44 प्रतिशत, शामली में 36.52 प्रतिशत और मुजफ्फरनगर जिले में 26 प्रतिशत गेहूं खरीद हो पाई है। सहारनपुर जिले में पांच लाख 80 हजार क्विंटल, शामली में 54 हजार 193 क्विंटल और मुृजफ्फरनगर जिले में 63 हजार 374 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। शासन ने मुजफ्फरनगर जिले को दो लाख 55 हजार क्विंटल और शामली जिले का एक लाख 50 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed