फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thieves stole records of panchayats from secretaries' residence

Shamli News: सचिवों के आवास से चोरों ने पंचायतों का रिकार्ड चोरी किया

Tue, 01 Aug 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole records of panchayats from secretaries' residence
- आवासीय कालोनी में बारिश का पानी भरने के बाद अपने गांव चले गए थे दोनों सचिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। ग्राम सचिव के आवास में सेंध लगाकर एक दर्जन से भी अधिक ग्राम पंचायतों के रिकार्ड चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। ग्राम पंचायत सचिवों ने थाने पहुंच कर मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अहम सुराग हाथ लगने पर शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
सोमवार देर शाम ग्राम पंचायत सचिव रोहित कुमार व राहुल कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गत 25 जुलाई को हुई बारिश के बाद विकास खंड की आवासीय कॉलोनी में तीन-तीन फीट पानी भर गया था। जिसके चलते कॉलोनी में रहना असंभव हो गया था। दोनों अपने गांव चले गए थे। तभी से सभी आवास बंद थे। इसी दौरान शातिर ने ब्लॉक परिसर में स्थित ग्राम सचिवों के आवास को निशाना बनाते हुए 13 ग्राम पंचायत खेडाकुर्तान, भनेडा, भारसी, कनियान, मलकपुर, गुर्जरपुर फतेहपुर, पंजोखरा, लोहरीपुर, ब्रह्मखेडा, रसूलपुर गुजरान, सल्फा आदि गांवों के परिवार रजिस्ट्रर, निधि की फाइलें, जन्म मृत्यु रजिस्ट्रर, कार्रवाई रजिस्ट्रर, कैशबुक व कार्यपूर्ति, मनरेगा की फाइलें, बैंक पासबुक सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख चोरी कर लिए गए। पुलिस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की और सीसी फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी। जिसमें पुलिस को अहम सुराग भी हाथ लगे है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी समयपाल अत्री का कहना है कि अभिलेख चोरी की घटना में अहम सुराग हाथ लगे है। जल्द घटना का खुलासा कर चोरों को जेल भेजा जाएगा।


आवास पर सरकारी अभिलेख रखने से उठ रहे सवाल
प्रदेश सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय बना रखे है और वहीं पर सभी रिकार्ड रखने के आदेश है। लेकिन उसके बाद दोनों सचिव अपने आवास पर क्यों यह अभिलेख लेकर पहुंचे और किसके आदेश पर वह अपने आवास पर यह अभिलेख रखते थे। जब अभिलेख आवास पर ही रखने थे, तो फिर ऐसे सचिवालय बनाने का क्या उद्देश्य है। यह भी एक जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed