फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thieves stole jewelery and cash worth lakhs

लाखों के जेवर और नकदी चुरा ले गए चोर

Tue, 17 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash worth lakhs
लाखों के जेवर और नकदी चुरा ले गए चोर
विज्ञापन

कैराना। छत के रास्ते मकान में घुसकर बदमाश अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। यह घटना मकान के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।

रविवार रात मोहल्ला अफगानान निवासी नदीम अपने परिवार के साथ मकान की निचली मंजिल पर सोया हुआ था। रात के समय चोर नदीम के सामने निर्माणाधीन मकान की छत से सड़क पर सीढ़ी लगाकर खिड़की के जरिए नदीम के मकान की दूसरी मंजिल में घुस गए। चोरों ने मकान के कमरे में रखी अलमारी के अंदर से सोने के एक जोड़ी कान के कुंडल, एक नाक की नथ, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चांदी की दो जोड़ी पायल, दो चांदी के कड़े, एक चांदी का हार, दो बच्चे की पायल व एक मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह होने पर चोरी की घटना का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में देर रात करीब 1:22 मिनट पर एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दे रहे हैं। जिनमें से एक युवक उतर कर मकान के दूसरी ओर जाता दिखाई दिया। जिसके बाद चोरी की घटना करने के बाद तीनों चोर बाइक पर सवार होकर जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed