फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thieves ransacked the house of two brothers and stole goods worth lakhs

Shamli News: चोरों ने दो भाइयों के घर खंगाले, लाखों का ले गए माल

Sun, 18 Aug 2024 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked the house of two brothers and stole goods worth lakhs
चोरों ने दो भाइयों के घर खंगाले, लाखों का ले गए माल कैराना। चोरों ने दो भाइयों के घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण, 1.10 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला आलखुर्द निकट भूरा चुंगी निवासी रिजवान और साजिद के घर बराबर-बराबर में हैं। उनके भाई मोहल्ला बिसातियान निवासी राशिद का पुत्र उस्मान सऊदी अरब गया है, जिसे शनिवार सुबह नौ बजे दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने के लिए वह दोनों गाड़ी से गए थे। पत्नी और बच्चे भाई के घर गए हुए थे। रात करीब साढ़े 9 बजे रिजवान और साजिद अपने घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। परिजनों के अनुसार रिजवान के घर से एक सोने की हसली, एक किलोग्राम चांदी, दस हजार रुपये की नकदी, साजिद के घर से दो तोला सोने की झुमकी, आधा किलोग्राम चांदी व एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी जांच-पड़ताल के लिए बुलाया गया। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed